Categories: देवरिया

शिक्षा चौपाल संपन्न

मईल /देवरिया/(राष्ट्र की परम्परा)
भागलपुर विकासखंड के अंतर्गत सर्व शिक्षा अभियान सम्मेलन विद्यालय संविलियन विद्यालय बढ़ाने को लेकर शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता संदीप सिंह एवं मुख्य अतिथि अजय कुमार मिश्रा पूर्व प्राचार्य बीआरडी पीजी कॉलेज बरहज रहे।
मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित करके शिक्षा चौपाल की शुरुआत की। अतिथियों को विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय पति त्रिपाठी ने स्मृति चिन्ह एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि शिक्षा चौपाल को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षक समाज का दर्पण होता है हर व्यक्ति की नजर शिक्षक के जीवन के क्रिया कलाप पर भी होती है। शिक्षक को उनके अपरूप ढलना पड़ता है।
इस चौपाल को संबोधित करने वाले में अजय गुप्ता ,पंकज शुक्ला, सच्चिदानंद शुक्ला, संजय कुमार ,अमोद सिंह, विनोद मिश्रा ,आनंद यादव ,मदुरनेंद्र यादव ,डॉ आदित्यनाथ गुप्ता अर्चना सिंह आदि ने इस चौपाल को संबोधित किया ।इस अवसर पर शैलेंद्र उपाध्याय, संजय कुमार यादव, पंकज कुमार सहितसैकड़ो शिक्षक शिक्षिकाएं एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
चौपाल समापन के अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी एस पी कुशवाहा ने समस्त जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षकों को कार्यक्रम की सफलता पर सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय को हर स्तर पर ठीक करने की बात कही। कार्य क्रम का कुशल संचालन सुधाकर मिश्र ने किया।

rkp@newsdesk

Recent Posts

Mau SP Review Meeting: एसपी कमलेश बहादुर ने कानून व्यवस्था की समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। नवागत पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने पुलिस लाइन सभागार में अधिकारियों…

15 minutes ago

Maharajganj News: सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस की सख्ती

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान…

21 minutes ago

Maharajganj Fraud Case: नकली सोना बेचकर ठगी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, नकद व आभूषण बरामद

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

28 minutes ago

Gorakhpur AI Workshop 2026: “AI for All” कार्यशाला के लिए पंजीकरण शुरू, विद्यार्थियों को मौका

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। युवाओं को आधुनिक तकनीकी कौशल से सशक्त बनाने के उद्देश्य से…

34 minutes ago

Afghanistan-Pakistan Tension: अफगान सेना की सर्जिकल स्ट्राइक, पाक सेना के ठिकाने तबाह, 3 सैनिकों की मौत

इस्लामाबाद/काबुल (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर तनाव के बीच अफगानिस्तान की सेना ने बड़ी…

10 hours ago

Maharajganj Road Accident: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, दो की मौत, महिला गंभीर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए भीषण सड़क…

10 hours ago