जिला पंचायत सदस्य के घर ईडी की छापेमारी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोल्हुई के पकड़हियां गांव में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्यवाही की है। यह छापेमारी जिला पंचायत सदस्य दीपक पांडेय के घर पर किया गया। दीपक पांडेय पूर्व मंत्री पंडित हरिशंकर तिवारी के रिश्तेदार हैं।साथ ही विधान परिषद के पूर्व सभापति से भी उनका पारिवारिक संबंध है। यह कार्यवाही सपा नेता विनय शंकर तिवारी के खिलाफ चल रही जांच से जुड़ी हुई मानी जा रही है।
प्राप्त समाचार के अनुसार कोल्हुई के पकड़हियां गांव में जिला पंचायत सदस्य दीपक पांडेय के घर पर ईडी की टीम सोमवार सुबह 6 बजे से ही दो गाड़ियों में पहुंची। शुरुआत में यह कार्यवाही गुप्त रही। जैसे ही लोगों को इसकी जानकारी मिली, पूरे क्षेत्र में हलचल मच गई। दीपक पांडेय पूर्व मंत्री पंडित हरिशंकर तिवारी के रिश्तेदार हैं।साथ ही विधान परिषद के पूर्व सभापति से भी उनका पारिवारिक संबंध है। यह कार्यवाही सपा नेता विनय शंकर तिवारी के खिलाफ चल रही जांच से जुड़ी हुई मानी जा रही है। यह छापेमारी गोरखपुर और लखनऊ में भी पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी के ठिकानों पर छापेमारी की गई।विनय शंकर तिवारी स्वर्गीय हरिशंकर त्रिपाठी के पुत्र हैं। दीपक पांडेय के रिश्तेदार और शुभचिंतक बताए जाते हैं। क्षेत्र में इस छापेमारी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सिकन्दरपुर में शिवरात्रि पर निकली भव्य शिव बारात, झांकियों ने मोहा मनसिकन्दरपुर/बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

आदर्श नगर पंचायत सिकन्दरपुर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हर वर्ष की भांति इस…

9 hours ago

पंदह मोड़ पर टेंपो पलटा, चार घायल; दो की हालत गंभीर

सिकंदरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l बलिया–सिकंदरपुर मार्ग पर पंदह मोड़ के सामने रविवार की शाम टेंपो…

9 hours ago

बाबा साहब की जयंती पर आगरा में होगी भव्य भीमनगरी, तैयारियां तेज

आगरा। (राष्ट्र की परम्परा)सामाजिक समरसता और संविधान निर्माता के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के…

9 hours ago

एफएसएसएआई ने स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को सिखाए खाद्य सुरक्षा के नियम

आगरा। (राष्ट्र की परम्परा)खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय खाद्य…

9 hours ago

शादी की खुशियां मातम में बदलीं, गड्ढे में गिरी बाइक से दो युवकों की मौत

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेंहदावल थाना क्षेत्र के बेलौली गांव के…

9 hours ago