Categories: Uncategorized

आर्थिक जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

डिजिटल फ्रॉड से बचने के बताए गये उपाय, पैसा निवेश करते समय बरतें सावधानी —शैलेंद्र

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कालेज में आर्थिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं को आर्थिक सुरक्षा के विषय में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता मुंबई स्टाक एक्सचेंज लखनऊ रीजन के सीनियर एग्जीक्यूटिव शैलेंद्र कुमार द्विवेदी रहे।
आर्थिक जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान समय में चल रहे फ्रॉड और डिजिटल फ्रॉड से बचने के अनेक रास्ते हैं उन्होंने उन रास्तों की चर्चा करते हुए कहा कि अत्यंत ही सुरक्षा बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में हो रही डिजिटल धोखा-धड़ी के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है। शिक्षण संस्थानों में पैसा कमाना तो सिखाया जाता है पर बचना नहीं उन्होंने पैसा निवेश करते समय बरतें जाने वाली सावधानियों की चर्चा कि और कहा कि पूरी सावधानी के साथ पैसा बचाने की दिशा में युवक और युवतियों को ध्यान देना होगा उन्होंने यह भी कहा कि बचत सबसे महत्वपूर्ण है। पैसे कैसे बचाएं और कहां निवेश करें इस पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है।
आर्थिक जागरूकता कार्यक्रम को प्राचार्य डॉ अजय कुमार मिश्र ने संबोधित किया और कहा कि मुंबई स्टाक एक्सचेंज की ओर से जो जानकारी दी गई है वह छात्र-छात्राओं के लिए उपयोगी है। छात्र-छात्राओं को इस जानकारी को एक दूसरे से शेयर कर डिजिटल फ्रॉड से बचना चाहिए।
इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ मिथलेश चौधरी, अर्थशास्त्र विभाग के सहायक आचार्य छट्ठू यादव, कार्यक्रम अधिकारी डॉ नेहा, डॉ पीयूष जायसवाल, डॉ शांति शरण मिश्र सहित महाविद्यालय के शिक्षक कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।

rkpshomnath

Recent Posts

विस्फोटक की सूचना मिलते ही कोर्ट में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा एजेंसियों ने संभाला मोर्चा

विस्फोटक की सूचना मिलते ही कोर्ट में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा एजेंसियों ने संभाला मोर्चा मसौढ़ी/पटना…

4 minutes ago

मोकामा की पुरानी सियासी अदावत फिर सुर्खियों में, MLC चुनाव से पहले अनंत-नीरज भिड़े

AK-47 आरोप से MLC चुनाव तक गरमाई सियासत, अनंत सिंह और नीरज कुमार फिर आमने-सामने…

14 minutes ago

राइपेनिंग चैम्बर ने जितेन्द्र कुशवाहा को दिखाई आर्थिक समृद्धि की नई राह

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। कृषि एवं उद्यानिकी क्षेत्र में आधुनिक तकनीक अपनाकर किसान अपनी आय…

2 hours ago

अतुल सिंह की मेहनत लाई रंग, रहीम नगर बना उत्तर प्रदेश की मॉडल ग्राम पंचायत

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। विकासखंड नवाबगंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत रहीमनगर को भारत सरकार के…

2 hours ago

कुशीनगर में राज्य स्तरीय भूकंप और अग्नि सुरक्षा मॉक एक्सरसाइज, चार तहसीलों में हुआ सजीव अभ्यास

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी के दिशा-निर्देशन एवं उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, लखनऊ…

2 hours ago