जिलाधिकारी के अध्यक्षता में जिला अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न

लापरवाह शिक्षकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के दिए निर्देश

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। गुरुवार को जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय जिला अनुश्रवण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। परिषदीय विद्यालय में छात्र उपस्थित की समीक्षा के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया की जनवरी महीने में जनपद की औसत उपस्थिति 70.74 प्रतिशत थी जो फरवरी में बढ़कर 75.18 प्रतिशत हो गई। 75% से कम दो विकासखंड कोपागंज एवं नगर क्षेत्र शामिल रहे। नगर क्षेत्र की औसत उपस्थिति गत माह 34% के सापेक्ष फरवरी माह में 45% रही। जिलाधिकारी ने समस्त खंड विकास अधिकारियों को संबंधित विकासखंड में कम उपस्थिति वाले विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करने तथा छात्र उपस्थिति बढ़ाने में खंड शिक्षा अधिकारियों का सहयोग करने के निर्देश दिए। इस दौरान शिक्षकों द्वारा शिक्षण कार्य में रुचि न लेने एवं समय सारणी अनुसार रुचि पूर्ण विषयों को न पढ़ाने से छात्रों की उपस्थिति प्रभावित होने की बात सामने आने पर जिलाधिकारी ने लापरवाह शिक्षकों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिए। शिक्षा क्षेत्र नगर क्षेत्र में सबसे खराब छात्र उपस्थिति पर जिलाधिकारी ने संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी को विशेष रणनीति तैयार कर छात्र उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को विद्यालय प्रबंध समिति की नियमित बैठक सुनिश्चित करने तथा उसमें भाग लेकर अभिभावकों को प्रेरित करने के लिए भी कहा। उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी को अवैध प्राइवेट विद्यालयों की जांच करने तथा बच्चों को परिषदीय स्कूलों में नामांकन सुनिश्चित करने को कहा। नगर क्षेत्र में नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण एमडीएम उपलब्ध न करने पर उन्होंने संबंधित संस्था को ब्लैक लिस्ट कराते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। विद्यालयों के निरीक्षण की समीक्षा के दौरान कुल 990 निरीक्षण कार्यों के सापेक्ष अब तक 937 निरीक्षण कार्य पूर्ण होने पर जिलाधिकारी ने कल तक शतप्रतिशत निरीक्षण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने डायट मेंटर एसआरजी तथा एआरपी को भी सपोर्टिव सुपरविजन कार्य समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। कायाकल्प की समीक्षा के दौरान आठ शिक्षण क्षेत्र में शतप्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुके हैं। शिक्षा क्षेत्र परदहां एवं नगर क्षेत्र में अभी भी कार्य अवशेष होने पर उन्होंने इसे भी सतप्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर, परियोजना निदेशक रामबाबू त्रिपाठी, डीसी मनरेगा उपेंद्र पाठक, बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष उपाध्याय, समस्त खंड विकास अधिकारी, समस्त खंड शिक्षा अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

राइपेनिंग चैम्बर ने जितेन्द्र कुशवाहा को दिखाई आर्थिक समृद्धि की नई राह

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। कृषि एवं उद्यानिकी क्षेत्र में आधुनिक तकनीक अपनाकर किसान अपनी आय…

1 hour ago

अतुल सिंह की मेहनत लाई रंग, रहीम नगर बना उत्तर प्रदेश की मॉडल ग्राम पंचायत

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। विकासखंड नवाबगंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत रहीमनगर को भारत सरकार के…

1 hour ago

कुशीनगर में राज्य स्तरीय भूकंप और अग्नि सुरक्षा मॉक एक्सरसाइज, चार तहसीलों में हुआ सजीव अभ्यास

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी के दिशा-निर्देशन एवं उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, लखनऊ…

1 hour ago

दुघरा एथलेटिक्स ग्राउंड पर साप्ताहिक दौड़ प्रतियोगिता, युवाओं ने दिखाया दमखम

संतकबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत धनघटा-हैसर के दुघरा स्थित एथलेटिक्स ग्राउंड पर शुक्रवार…

1 hour ago

दत्तक ग्रहण अभिकरण में बच्चों के साथ मनाया गया उत्साहपूर्ण कार्यक्रम

सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव ने बच्चों को दुलारकर बढ़ाया उत्साह, उपहार व सामग्री वितरित कुशीनगर (राष्ट्र…

2 hours ago

मनखोटही ताल पर ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का शुभारंभ, छात्र-छात्राओं ने किया श्रमदान

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला गंगा समिति एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार…

2 hours ago