सुबह की सन्नाटे में तड़के हादसा — तेज रफ्तार कार ने ली महिला की जान, चालक टायर फटने से दबोचा गया

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परतावल – गोरखपुर मार्ग पर रविवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। बसहिंया खुर्द निवासी 38 वर्षीय पूनम यादव की एक तेज रफ्तार डिज़ायर कार की टक्कर से मौत हो गई। सुबह करीब 6:30 बजे पूनम यादव सड़क किनारे अपने घर लौट रही थीं, तभी पीछे से आ रही अनियंत्रित कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।हादसा इतना भीषण था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें सीएचसी परतावल पहुंचाया,जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि पूनम यादव रोज की तरह सुबह गोबर फेंककर घर वापस आ रही थीं, तभी यह हादसा हो गया।
टक्कर मारने के बाद कार चालक फरार होने की कोशिश कर रहा था, लेकिन किस्मत ने उसका साथ नहीं दिया। रास्ते में कार का टायर फट गया, जिसके चलते लोगों ने दौड़कर उसे पकड़ लिया। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।श्यामदेउरवां थाना प्रभारी अभिषेक सिंह मौके पर पहुंचे और कार सहित चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
मृतका पूनम यादव के पति चइतु यादव सऊदी अरब में नौकरी करते हैं। घर पर दो मासूम बच्चे—आर्यन (14) और अयांश (10)—अपनी मां की असमय मौत से सदमे में हैं। परिवार और गांव में मातम पसरा हुआ है।
इलाके के लोगों में इस हादसे को लेकर गहरा आक्रोश है। स्थानीय निवासी सड़क पर तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग पर लगाम लगाने की मांग उठा रहे हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

तेल से पानी तक जंग का विस्तार: ईरान-इज़रायल संघर्ष ने बदली युद्ध की परिभाषा

वैश्विक ऊर्जा इमरजेंसी-तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत में ही दुनियाँ पर पड़ा असर-जंग का बदलता…

9 hours ago

गोरखपुर में फॉरेंसिक रिसर्च सेंटर का भूमि पूजन

सीएम योगी की चुटकी से गरमाई सियासत महिला प्रत्याशी को लेकर चर्चा तेज गोरखपुर(राष्ट्र की…

12 hours ago

स्ट्रीट लाइट खरीद में घोटाला, ग्रामीणों ने उठाई जांच की मांग

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मिठौरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरा सोंनाड़ी में विकास…

12 hours ago

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 200 मरीजों का हुआ उपचार

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर के पंचायत भवन में बुधवार…

12 hours ago

राम नवमी अवकाश में बदलाव: 26 मार्च को खुलेंगे न्यायालय, 27 मार्च को रहेगा अवकाश

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिला न्यायालय महराजगंज में राम नवमी के अवकाश को लेकर प्रशासन ने…

13 hours ago

निजी स्कूलों की महंगी फीस, बड़े दावे और हकीकत

चमकदार विज्ञापन बनाम वास्तविक परिणाम: निजी स्कूलों की पड़ताल (विज्ञापनों में सफलता की गारंटी, लेकिन…

14 hours ago