पहले थे बेरोजगार ,अब खुद बता रहे है रोजगार देने वाली सरकार

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जब भी चुनाव आता है कार्यकर्ताओं का जोश उफान मारने लगता हैं। काफी संख्या में कार्यकर्ता अपने-अपने पार्टियों की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच में दिन रात एक किए रहते हैं। पार्टी के प्रति इनकी निष्ठा को देखकर माता -पिता भी इन्हे विजई भव का आशीर्वाद दे देते हैं। हालांकि इसमें से अधिकांश कार्यकर्ता ऐसे होते है जो बेरोजगारी के आलम में किसी न किसी पार्टी का झंडा थाम लेते है। फिर मतदाताओं को बताते है कि हमारी पार्टी की सरकार ने कितना रोजगार दिया हैं।
इस बार भी लोकसभा चुनाव में यह देखा जा सकता है कि अधिकांश कार्यकर्ता बेरोजगारी के आलम में राजनीतिक पार्टियों का झंडा ऊंचा कर रहे हैं और जनता को बता रहे हैं कि कौन सी पार्टी की सरकार कितना रोजगार दिया। चुनाव भी कार्यकर्ताओं का जमकर परीक्षा लेता है। सुबह उठ जाना और पार्टी की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच में पहुंच जाना। अधिकांश समय तो इन कार्यकर्ताओं को खाना तक खाने को फुरसत नहीं मिलता है। चाय की दुकानों पर चाय और और नमकीन खाकर ही दिन निकाल देना होता हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड करना पार्टी के बड़े पदाधिकारियों से नजदीकी बनाना और प्रत्याशियों की नजरों के समाने हमेशा बने रहना अपने आप में ही एक बड़ी चुनौती रहती है। इस तरह एक बरोजगार युवक कब एक परिपक्व होकर देश हित की बातों और कामों में जुट जाता है उसे पता ही नही चलता हैं। अब इस कार्यकर्ता को खुद ही रोजगार की जरूरत नही क्योंकि अब वह अधिकारियों कर्मचारियों की पोस्टिंग और जनहित में थाने और पुलिस चौकी पर समय देने में इतना व्यस्त हो जाता है कि उसे खुद ही कुछ और बेरोजगार युवकों को ढूढना पड़ता है जो इनके साथ पार्टी का वह झंडा उठाकर चल सके। इन कार्यकर्ताओं के सामने एक और चुनौती होती है कि यदि वर्तमान पार्टी में सही पोजिशन न मिल पाए तो दूसरे पार्टी में पद ज्वाइन करने की। वैसे कार्यकर्ता भी काफी विलक्षण प्रतिभा का परिचय देते है। इनको पार्टी के कार्यों और सिद्धांतों से कोई फर्क नही पड़ता और इसके लिए वह काफी तर्क भी देते है। लेकिन यह तय है कि यह कार्यकर्ता जिस भी पार्टी का दामन थामेंगे उसकी सरकार को सबसे ज्यादा रोजगार देने वाली सरकार बनाकर ही छोड़ते हैं। इस लोकसभा चुनाव में भी इन कार्यकर्ताओं के समर्पण को गली- गली देखा जा सकता है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सरकारी योजनाएं कागजों तक सीमित न रहें, पीड़ित परिवार तक पहुंचे : संजयदीप कुशवाहा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मृत कृषक-श्रमिक गंगेश पटेल के…

15 seconds ago

सपा नेता विजय रावत ने ग्रामीणों के साथ बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर श्रमदान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन कर…

5 minutes ago

पांच वर्ष पुराने राजस्व वाद का एएसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुराने राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रशासन की ओर…

8 minutes ago

आधार से जुड़ा काम अब एक छत के नीचे, खलीलाबाद में खुला आधार सेवा केंद्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आधार कार्ड से जुड़े काम के लिए अब लोगों…

12 minutes ago

बीबीएयू में भारतीय भाषा पुस्तक योजना पर मंथन, गुणवत्तापूर्ण पुस्तकों के प्रकाशन और प्रसार पर जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में भारतीय भाषाओं को शिक्षा और ज्ञान…

18 minutes ago

मां की डांट से नाराज आठ वर्षीय बालक घर से निकला, दो घंटे में पुलिस ने खोज निकाला

ठूठीबारी पुलिस की तत्परता से सकुशल मिला रवि, परिजनों ने जताया आभार महराजगंज (राष्ट्र की…

18 minutes ago