सपने दिखाकर छलती है भाजपा: ब्रह्माशंकर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l इण्डिया महागठबंधन से लोकसभा क्षेत्र देवरिया से प्रत्याशी अखिलेश प्रताप सिंह रविवार को पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र के बहोरपुर, सूर्यपुरा, विशुनपुरा, पांडेयचक, रामपुर लाला, बेलावर दुबावर, जैतपुरा, बरारी, बरनई, नारायणपुर, ठाकुरपुर, सझवा, बैतालपुर सहित दर्जनों गांवों में भ्रमण,जनसंपर्क करने के पश्चात बैतालपुर उपनगर में एक विशाल जनसभा को सम्बोधित किया।
सभा को सम्बोधित करते हुए अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि सत्तासीन सरकार पूरे देश को सांप्रदायिकता की आग में झोककर अपनी रोटी सेंकती है जिसके कारण आज देश में समस्याओं का अंबार लगा है सत्ता के जिम्मेदार लोग वर्षो से अपनी जनसभाओं में बैतालपुर चीनी मिल को चलाने का कई बार वादा कर खूब तालियां बजवाए,पटाखा छोड़वाए परन्तु परिणाम आज भी ढाक के तीन पात है
श्री सिंह ने आगे कहा कि देवरिया लोकसभा में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है यहां के जनप्रतिनिधियों को अपने विकास की सुधि है ना कि क्षेत्र के विकास की ,जिसके कारण देवरिया लगातार पिछड़ता जा रहा है हमारी प्राथमिकता देवरिया में सम्पूर्ण विकास का है और मुझे अगर जनता मौका देती है तो कर के दिखाऊंगा।
पूर्व मंत्री ब्रम्हाशंकर त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार और इनके मंत्री आमजनमानस को सपने दिखाकर छलती है धरातल पर कुछ भी नहीं होता देवरिया लोकसभा की जनता इस बार इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशी अखिलेश प्रताप सिंह को जिताएगी।
इस दौरान उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस पूर्वी जोन के अध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी ने कहा कि दो विधानसभा पथरदेवा और देवरिया के संयुक्त बैतालपुर उपनगर हमेशा जनप्रतिनिधियों के उपेक्षा का शिकार रहा है कृषि मंत्री का क्षेत्र होते हुए भी किसानों की दशा बदहाल है न समय से नहरों की सफाई न समय से पानी रहता है बेरोजगारी इस क्षेत्र की मूल समस्या है सड़के बदहाल है परन्तु अब परिस्तिथिया बदलने जा रही है लोकसभा में परिवर्तन की आंधी चल रही है और परिवर्तन सुनिश्चित है।
इस दौरान पूर्व प्रमुख विजयप्रताप यादव,अशोक कुशवाहा,मुकुंदभाषकर मणि, रामप्रकाश यादव, राजेन्द्र सिंह,आनंददेव गिरि,रामप्रवेश सिंह,जयदीप त्रिपाठी,मनोज मणि,अशोक यादव,मंजूर आलम,संगम यादव,मनोज यादव,शाकिर हुसैन आदि लोगों ने सभा को संबोधित किया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

रुद्रपुर के जंगल में मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में मचा हड़कंप

शिनाख्त में जुटी पुलिस, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव; पहचान बताने वालों से पुलिस…

2 minutes ago

जिस कलम से कांपती थी अंग्रेजी हुकूमत, वह आवाज आज भी जिंदा है! दामोदर मेनन की कहानी

फोटो goo 1 नवंबर का इतिहास: कलम से अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती देने वाले दामोदर…

31 minutes ago

1 नवंबर: इन दिग्गजों का जन्मदिन!

1 नवंबर को जन्मे ये दिग्गज, कोई सिनेमा का सितारा तो कोई राजनीति और साहित्य…

40 minutes ago

आज ही बदला था भारत का नक्शा!

1 नवंबर का इतिहास: एक तारीख, जिसने बदल दी भारत के कई राज्यों की तस्वीर…

51 minutes ago

रविवार का राशिफल: कहीं धन लाभ, कहीं करियर में उड़ान; जानें प्रेम, शिक्षा और भाग्य का हाल

आज का पंचांग और राशिफल, 1 नवंबर 2026: जानें 12 राशियों का भविष्य रविवार, 1…

1 hour ago