आंगनबाड़ी केन्द्रों में ई-केवाइसी और फेस रिकॉग्निशन अनिवार्य

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए नए निर्देश महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों के लाभार्थियों को दिये जाने वाले अनुपूरक पोषाहार में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से देश भर में पोषण ट्रैकर के माध्यम से फेस ऑथेंटिकेशन मॉड्यूल के कार्यान्वयन के सम्बन्ध में निर्देश जारी किये गये हैं।
नए निर्देश के अनुसार 1 जुलाई 2025 से आंगनबाड़ी केन्द्र के जिन लाभार्थियों का ई-केवाइसी और चेहरा प्रमाणीकरण नहीं होगा, उन्हें आंगनबाड़ी केन्द्र पर दिये जाने वाले अनुपूरक पोषाहार का लाभ प्राप्त नहीं होगा।
जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा बाल विकास परियोजना हैसर बाजार और मेंहदावल की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को ई-केवाइसी और फेस रिकाग्नेशन का कार्य प्रारम्भ करने के निर्देश दिये गये हैं।
जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा 156 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का कार्य न किये जाने की दशा में पोषाहार एवं मानदेय रोक दिया गया है। इसके बावजूद भी कार्य न होने पर मानदेय सेवा से पृथक करने के निर्देश भी जारीकर दिये गये हैं।
मुख्य विकास अधिकारी ने आंगनबाड़ी केन्द्रों के लाभार्थियों से अपील की है कि वे सम्बन्धित आंगनबाड़ी केन्द्र पर उपस्थित होकर आंगनबाड़ी कार्यकत्री से सम्पर्क स्थापित करते हुए ई-केवाइसी एवं फेस प्रमाणीकरण करा लें ताकि किसी भी लाभ से वंचित न होना पड़े।

Editor CP pandey

Recent Posts

एफसीआरए 2026: राष्ट्रीय सुरक्षा की ढाल या लोकतांत्रिक स्वतंत्रता पर प्रहार?

फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) अमेंडमेंट बिल 2026: संप्रभुता, सिविल सोसाइटी और लोकतंत्र के बीच संतुलन का…

9 hours ago

देवरिया-कुशीनगर में निवेश की बयार: बड़े उद्योगपतियों ने दिखाई दिलचस्पी

पूर्वांचल की तकदीर बदलने की तैयारी: देवरिया में निवेशकों का महामंथन देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।पूर्वांचल…

9 hours ago

तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे पिता-पुत्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर हाईवे पर…

9 hours ago

सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, 30 दिन में सूचना देना अनिवार्य

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राज्य सूचना आयुक्त राकेश कुमार ने मेहदावल तहसील में…

9 hours ago

प्रबंधक ने ग्रीष्मकालीन यात्रियों की सुविधाओ का व्यापक निरिक्षण किया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन ने 04 अप्रैल,2026 शनिवार को ज्ञानपुर…

10 hours ago

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 172 शिकायतों की सुनवाई, 22 का मौके पर निस्तारण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेहदावल तहसील में जिलाधिकारी आलोक कुमार की…

10 hours ago