देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार द्वारा सोमवार को अपराह्न 02 बजे उच्च प्राथमिक विद्यालय, नरौली भिखम, विकास खण्ड-भलुअनी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में 203 पंजीकृत छात्रों के सापेक्ष 91 छात्र उपस्थित पाए गए। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि पंजीकृत के सापेक्ष इतने कम छात्रों के उपस्थिति के संबंध में संबंधित का उत्तरदायित्व निर्धारित कर कठोर दण्डात्मक कार्यवाही करते हुए अवगत करायें, साथ ही पंजीकृत के सापेक्ष शत-प्रतिशत छात्रों की उपस्थिति सुनिश्चित करायें।
इस विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा 07 के विद्यार्थियों से शिवाजी का राज्याभिषेक एवं बुलन्द दरवाजा आदि से संबंधित प्रश्न पूछे गये, जिसमें उनके द्वारा उत्तर नहीं दिया गया। इस कक्षा के किसी भी छात्र को 20 तक पहाड़ा याद नहीं है। इसी तरह कक्षा-8 में अध्ययनरत विद्यार्थियों से डाण्डी यात्रा कब एवं किसके द्वारा प्रारम्भ की गयी किसी भी छात्र द्वारा उत्तर नहीं दिया गया। इस विद्यालय में 05 अध्यापक एवं 02 अनुदेशक कार्यरत हैं। इससे स्पष्ट होता है कि अध्यापकों द्वारा पढ़ाई की गुणवत्ता पर तनिक भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है, यह स्थिति अत्यंत ही खेदजनक है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, देवरिया को निर्देशित किया गया कि पढ़ाई की गुणवत्ता पर ध्यान न दिये जाने के लिए संबंधित अध्यापकों के विरूद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
इस्लामाबाद/काबुल (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर तनाव के बीच अफगानिस्तान की सेना ने बड़ी…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए भीषण सड़क…
आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आवास विकास क्षेत्र स्थित अंजलि धाम में हनुमान जन्मोत्सव इस वर्ष…
नागरिक देवो भव:भ्रष्टाचार-मुक्त भारत की ओर एक निर्णायक यात्रा- आम नागरिक के लिए सरकार का…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के ऑफीसर कॉलोनी भुजौटी निवासी राहुल ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के पुरानी पुलिस लाइन स्थित शिव…