प्रशासन के समन्वय से हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा दुर्गा पूजा महोत्सव: सुदामा मिश्रा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । श्री मां दुर्गा हिन्दू पूजन महासमिति के पदाधिकारियों की बैठक हुई आयोजित। आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव में दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना,पूजन एवं विसर्जन के लिए श्री मां दुर्गा हिन्दू पूजन महासमिति के पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक शहर के मीरखेलपुरा स्थित कन्हैया सोनी के आवास पर आयोजित हुई।
बैठक की अध्यक्षता महासमिति के कार्यवाहक अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह टिंकू ने किया,महासमिति के महामंत्री सुदामा मिश्रा ने वर्ष 2021 व वर्ष 2022 का आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया जिसे पदाधिकारियों ने ध्वनिमत से सहमति प्रदान की।
महामंत्री ने पिछले वर्ष विपरीत परिस्थितियों में सकुशल विसर्जन सम्पन्न करवाने के जिला प्रशासन व पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।उन्होंने बताया कि गत वर्षों की भांति जनपद में दुर्गा पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा,महासमिति दुर्गा पूजा उप समितियों से समन्वय बनाकर आगामी दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना,पूजन व सकुशल विसर्जन के लिए कटिबद्ध है।बैठक में आगे उन्होंने बताया कि एक प्रतिनिधिमंडल जनप्रतिनिधियों के साथ शीघ्र जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से मुलाकात करेगा,उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के समन्वय से दुर्गा पूजा महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।
महासमिति के कार्यवाहक अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह टिंकू ने धन्यवाद ज्ञापित किया,बैठक में चंद्रभान सिंह संचित,विनोद कुमार रस्तोगी एडवोकेट, सुधाकर मिश्रा एडवोकेट,शिवशरण सिंह, पवन जायसवाल,मीडिया प्रभारी सचिन श्रीवास्तव,कन्हैया सोनी,आत्माराम यादव,विपिन यज्ञसैनी, रामजी शुक्ला,सत्येंद्र शुक्ला,लव कुमार द्विवेदी,देवेन्द्र कुमार गुप्ता,बैजनाथ रस्तोगी,राजकुमार सोनी,सुरेश गुप्ता,विमल मिश्रा मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

स्कूलों में खसरा-रूबेला टीका: अभिभावकों के लिए जरूरी जानकारी

देवरिया में एमआर टीकाकरण अभियान 2026: 16 फरवरी से स्कूलों में बच्चों को लगेगा खसरा-रूबेला…

48 minutes ago

14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत, एक ही दिन में सुलझेंगे सैकड़ों मामले

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)।न्याय प्रक्रिया को सरल, सुलभ और त्वरित बनाने की दिशा में जिला…

55 minutes ago

2.5 करोड़ की Range Rover: बिहार CM की Z+ सुरक्षा के लिए नई तैयारी

पटना (राष्ट्र की परम्परा )बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द ही देश की सबसे सुरक्षित…

1 hour ago

डीएम निरीक्षण के बाद तेज हुई भगौतीपुर ट्रामा सेंटर की तैयारी

औरैया भगौतीपुर ट्रामा सेंटर जल्द होगा शुरू, डीएम के निर्देश से ग्रामीणों को बड़ी राहत…

2 hours ago

मुंशी, मौलवी और आलिम परीक्षा 2026 को लेकर प्रशासन सतर्क

UP मदरसा बोर्ड परीक्षा 2026: 9 फरवरी से शुरू होंगी मुंशी, मौलवी और आलिम की…

2 hours ago

India-US Trade Deal: टैरिफ कटौती से रिश्तों को नई रफ्तार

India-US Trade Deal को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार देर रात बड़ा…

7 hours ago