महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।नौतनवा विकासखंड अंतर्गत रतनपुर बीआरसी पर शुक्रवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष राघवेन्द्र नाथ पाण्डेय के नेतृत्व मे ब्लॉक कार्य समिति व संघर्ष समिति की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में पुरानी पेंशन सहित 18 सूत्रीय मांगो को लेकर 9 अक्टूबर को महानिदेशक लखनऊ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने की रणनीति बनाई गई। बैठक को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष राघवेन्द्र नाथ पाण्डेय ने अपने सम्बोधन मे कहा कि 09 अक्टूबर को पुरानी पेंशन सहित 18 सूत्रीय मांगो को लेकर महानिदेशक कार्यालय लखनऊ मे विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने धरना प्रदर्शन मे प्रतिभाग करने के लिए नौतनवा ब्लाक के सभी शिक्षको को समय से पहुचने की अपील किया।
इस दौरान संगठन मंत्री मनौवर अंसारी, कोषाध्यक्ष चन्द्रभान प्रसाद, राम वेलास चौधरी, दिनेश कुमार त्रिपाठी,हरप्रीत सिंह, कृष्णपाल चौधरी, कमलाकर शुक्ल, रवि प्रकाश, उमेशचन्द्र यादव, रविन्द्र त्रिपाठी, अभिषेक, मार्कंडेय त्रिपाठी, सिद्ध नाथ सिंह, दीपक गोड़, हरेन्द्र कुमार, चन्द्रभान प्रसाद, अखिलेश, यशवन्त चौधरी, शिवम कुमार, संतोष कुमार, नरेन्द्र चौधरी, अलोक कुमार, सुजीत चौधरी सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। लार थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर…
पिता को खाना पहुंचाकर लौटते समय सेमरा घाट पर हुआ हादसा, परिजनों में मचा कोहराम…
दो वारदातों में था वांछित, साथी की तलाश में जुटी पुलिस शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…
न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के तहत हुई कार्रवाई, विभिन्न मामलों में थे वांछित शाहजहांपुर…
डॉ वाचस्पति शुक्ला (एम. डी.) होमियोपैथी खराब जीवनशैली से बढ़ रहा ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा, कैल्शियम-विटामिन…
आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)। तहबरपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में सोमवार को एक दर्दनाक…