सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) भाजपा सलेमपुर द्वारा पूर्व कैबिनेट मंत्री पं0 दुर्गा प्रसाद मिश्र की नौं वी पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सलेमपुर के सलाहाबाद में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल ने कहा कि पं.दुर्गा प्रसाद मिश्र ने राजनीतिक जीवन में कभी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। उनके कृतियों को सदैव याद किया जाएगा। भाजपा नेता त्रिपुणायक विश्वकर्मा ने कहा कि वे प्रदेश के नेता, पक्ष के पहाड़, कुशल संगठनकर्ता, प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवम भाजपा के प्रथम विधायक थे। वे जमीन से जुड़ें हुए एक ऐसे नेता थे जो सिर्फ गरीब, मजदूर, किसानों के हित की लड़ाई लड़े। देश व अपने जिले के विकास के लिए सदा प्रयासशील रहे।
मीडिया प्रभारी अजय दूबे वत्स ने कहा कि स्वच्छ राजनीति के पक्षधर होने के नाते ये कभी भी किसी नेता या अधिकारी के आगे झुके नहीं। वे युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत रहें।
उक्त अवसर पर विनय पाण्डेय,रविशंकर मिश्र,अनूप उपाध्याय,अजय गौतम,उमाकांत मिश्र,अमित यादव सोनू एवम मनीष मौर्य उपस्थित रहे
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला सोनार समाज की आवश्यक बैठक पेड़ा गली, मालवीय रोड स्थित…
बसपा के कद्दावर नेता और रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, पूर्वांचल की राजनीति में…
संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मेहदावल के प्रधानाचार्य उदय नारायण ने…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार से नए…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…
देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…