दीपदान से जगमगा उठा दुर्गा पंडाल

पुरानी सब्जी मंडी में नवयुवक बाल दुर्गा पूजा समिति द्वारा हुआ आयोजन

मुंगराबादशाहपुर। जौनपुर (राष्ट्र की परम्परा)
नवरात्रि के पावन पर्व पर पुरानी सब्जी मंडी में सप्तमी के दिन श्रद्धालुओं ने दीपदान किया, जिससे दुर्गा पूजा पंडाल जगमगा उठा,लोगों ने कैमरे में कैद किया मनोरम दृश्य।

नगर के पुरानी सब्जी मंडी में श्री नवयुवक बाल दुर्गा पूजा समिति द्वारा रात्रि में दीपदान का आयोजन किया। इसके पूर्व अम्बे माता की पूजा अर्चना की गई और भव्य आरती उतारी गई, इसके बाद दीपदान का कार्यक्रम आरंभ हुआ। जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर सहभागिता दिखाई। एक हज़ार इक्यावन दीपों से पूरा पंडाल जगमगा उठा, जिसकी छटा देखते ही बन रही थी। दर्शन करने को निकले श्रद्धालुओं ने इस अद्भुत दृश्य को अपने कैमरे में कैद किया। तो किसी ने सेल्फी ली। इस अवसर पर पंकज केशरवानी, अनूप गुप्ता, अमित गुप्ता, रूपेश गुप्ता, अंजनी कुमार गुप्ता,(पवन देव) विशु, अंकित, विनोद, रोहित, आशीष आदि मौजूद रहे।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

KGMU धर्मांतरण-यौन शोषण मामले में नया खुलासा!

Ai निर्मित STF रिपोर्ट में 19 युवतियों से दुष्कर्म के दावे का जिक्र, कई डॉक्टर…

4 hours ago

सोहगीबरवां के जंगलों में शुरू हुई जंगल सफारी, पर्यटकों को मिलेगा वन्यजीवों के दीदार का मौका

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सोहगीबरवां वन्यजीव अभयारण्य में पर्यटन सत्र 2026-27 का रविवार को विधिवत…

5 hours ago

क्रेटा कार में छिपाकर ले जा रहे थे 648 बोतल रम, तीन तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत- नेपाल सीमा पर अवैध शराब तस्करी का बड़ा मामला सामने…

5 hours ago