प्रशासन की चुप्पी से हर रोज खेतों मे जल रही गेहूं की डंठल

थाने के सामने मौजूद हजारों एकड़ गेहूं की डंठल में लगी आग, जिम्मेदार मौन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। परसा मलिक थाना क्षेत्र सहित अन्य सभी थाना क्षेत्रों में इन दिनों आगजनी की घटनाएं हर दिन देखने व सुनने को मिल रही है। प्रतिदिन कहीं ना कहीं आग लगने से किसानों की खड़ी गेहूं की फसलों के साथ पछुआ हवा चलने से लोगों की रिहायशी झोपड़ियां जलकर राख हो रही हैं। वही खेतों में मौजूद पशुओं का चारा भी कुछ उपद्रवियों और कम जानकार किसानों द्वारा खेतों में खड़ी गेहूं की डंठल को चोरी छिपे जलाई जा रही है जिसके कारण पशुओं के चारे को लेकर क्षेत्रीय पशुपालकों के सामने संकट बना हुआ है। क्षेत्र के किसान राधेश्याम भारती, हरिश्चंद्र महात्मा, शिवकुमार ,महेन्द्र, विजय, संतोष यादव सहित तमाम लोगों ने बताया कि समय रहते प्रशासन के जिम्मेदारों ने नहीं चेता तो आने वाले समय में मवेशी जानवरों के निवाले को लेकर बहुत बडी संकट आने वाली है। लोगों ने यह भी बताया कि जिनके घर मवेशी है वह लोग भूषा बनवाने के लिए परेशान हैं वही उपद्रवियों के द्वारा प्रतिदिन खेतों में मौजूद खड़ी फसलों के साथ डंठल भी जलाई जा रही जिसकी जांच कर कानूनी कार्यवाही होनी चाहिए लेकिन जिम्मेदार मूकदर्शक बन आगजनी का तमाशा हर रोज देख रहे हैं। सबसे आश्चर्य की बात तो यह है कि उक्त थाने के सामने दक्षिण तरफ मौजूद सीवान में हजारों एकड़ खेतों में दिन के खुलेआम डंठल जलते देखा गया जिसकी सुधि लेने वाला कोई जिम्मेदार नहीं दिखा।

rkp@newsdesk

Recent Posts

संजू सैमसन का सुपर शो! 97* रन की तूफानी पारी से भारत की जीत, जश्न के बाद ICC एक्शन का खतरा

कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में भारत…

17 minutes ago

पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव: ईरान का परमाणु ठिकानों पर हमले का दावा, IAEA ने नुकसान से किया इनकार

तेहरान/वियना (राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम एशिया में जारी सैन्य तनाव के बीच ईरान ने बड़ा…

1 hour ago

श्रीनगर में उग्र प्रदर्शन: खामेनेई की हत्या के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग, पुलिस ने छोड़ी आंसू गैस

श्रीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध…

1 hour ago

होली: दिलों को जीतने और रिश्तों को जोड़ने का त्योहार

✍️ राजकुमार बरूआ, भोपाल “वैमनस्यं तृणीकृत्य होल्यग्नौ भस्मतां हितम्।नानारङ्गजलैबी सौमनस्यं भवेत् पुनः ।।” होली का…

2 hours ago

सिकंदरपुर में मार्च माह का बिजली रोस्टर जारी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर नगर पंचायत क्षेत्र में मार्च माह के लिए विद्युत आपूर्ति…

2 hours ago

हर्बल रंग और स्किन केयर टिप्स: इस होली नहीं होगा कोई रिएक्शन

होली में त्वचा और आँखों की सुरक्षा: हर्बल रंगों से मनाएं सुरक्षित और बेफिक्र होलीलखनऊ…

8 hours ago