सादुल्ला नगर/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)।वि० ख०रेहरा बाजार के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मनुवागढ़ के मजरे (गुलजारपुर )से सहकारी खाद गोदाम के बगल से हो कर सादुल्ला नगर –मनकापुर मेन रोड से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग कच्ची होने की वजा से ग्रामीणों को बरसात में व ठंडी के मौसम में गन्ना लाद कर ले जाने के लिए कोसो दूर घूम कर मेन रोड पर जाना पड़ता है। सड़क पर जल भराव होने की वजह से मुबारकपुर मनुवागढ़ सहित लगभग दर्जनों गांव के लोगों को मददोभट्ठा व सादुल्ला नगर आने-जाने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण डॉo सीताराम वर्मा ,विनय वर्मा , पूर्व प्रधान शेषराम वर्मा मनोज वर्मा ,अंकित वर्मा ,वीरेंद्र वर्मा ,प्रदीप वर्मा, प्रेमनाथ वर्मा, अखिलेश वर्मा , ननकन वर्मा, रिंकू आदि लोगो ने बताया कि हमारे मजरे में ही सरकारी तीन–तीन बिल्डिंग पंचायत भवन ,पानी की टंकी, प्राथमिक विद्यालय बना है। उसके बाद भी हम लोगो को बरसात में व ठंडी के मौसम में गन्ने को लाद कर मेन रोड पर जाने के लिए पक्की सड़क नहीं है। मजबूरन हमलोग को कोसो दूर चक्कर काटना पढ़ता है। और उस रास्ते पर भी बरसात के मौसम में गंदगी का अंबार लगा रहता है मजबूरन नाक बंद करके जाना पड़ता है।।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर फिर हादसा, लापरवाही और ओवरस्पीडिंग पर उठे सवाल महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।…
ज्ञान भारतम् मिशन से सहेजी जाएगी विरासत: महराजगंज में 75 साल पुरानी पांडुलिपियों का होगा…
जब प्रशासन चूका, तब आगे आए अभय मिश्रा—श्मशान घाट की तस्वीर बदली भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की…
देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा) जनपद देवरिया में न्यायिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और बंदियों को…
कुशीनगर, (राष्ट्र की परम्परा)जनपद कुशीनगर में एलपीजी गैस सिलेंडर कालाबाजारी कुशीनगर मामले में प्रशासन ने…
UP News के तहत एक बड़ी कानूनी हलचल देखने को मिली, जहां Rahul Gandhi की…