डीएम की पहल से जिले में होगा भारी निवेश, बढ़ेगी अर्थव्यवस्था-होगा रोजगार संवर्धन

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी रमेश रंजन के निरंतर प्रयास का सुखद परिणाम देखने को मिल रहा है। जनपद में निवेशकों द्वारा भारी मात्रा में निवेश करने में रूचि दिखायी जा रही हैं।
उपायुक्त उद्योग सतीश कुमार ने बताया कि, अब तक जनपद में 50 से ज्यादा उद्योग पतियों/व्यापारियों ने विभिन्न उद्यमों हेतु ₹ 870.53 करोड़ के निवेश हेतु रुचि दिखाई है। इस क्रम में 870.53 करोड़ के सापेक्ष 650.73 करोड़ रुपये के निवेश हेतु एम ओ यू पर हस्ताक्षर भी हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि विभिन्न उत्पादों से सम्बंधित उद्योग स्थापित होने से लगभग 8000 लोगों को रोजगार मिलने की सम्भावना है।
उपायुक्त उद्योग ने बताया कि बड़े निवेशकों में दिलीप शाही(रमैया डिस्टलरीज एंड बोटलर्स) द्वारा इथेनॉल निर्माण हेतु ₹211.02 करोड़, पंकज कुमार (अवध सूगर एंड एनर्जी लिमिटेड) बायोफिल्स/बायोमास हेतु ₹ 200 करोड़ , साइलो कंस्ट्रक्शन द्वारा ₹120 करोड़, डॉक्टर लालबहादुर राम यादव द्वारा यूनिवर्सिटी खोलने हेतु ₹100 करोड़, रमन डेयरी द्वारा डेयरी उद्योग हेतु ₹ 30 करोड़, चंद्र प्रकाश गुप्ता (बाबा होटल) द्वारा कुशीनगर में होटल इंडस्ट्री में ₹ 25 करोड़, सहित अन्य निवेशकों द्वारा इकाइयां स्थापित किये जाने हेतु रुचि दिखाई गई है। लगभग ₹650.73 करोड़ के निवेश हेतु एम ओ यु पर हस्ताक्षर हो चुके हैं।
विदित हो कि जिलाधिकारी द्वारा इस संदर्भ में लगातार कई बैठकों के माध्यम में जनपद में निवेशकों से प्रस्ताव आमंत्रित किये जाने हेतु अपील किया जा रहा है।
जिलाधिकारी के इस प्रयास से जनपद के आर्थिक विकास के साथ साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार संवर्धन भी होगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

दिव्यांगजनों की प्रतिभा का उत्सव: दो दिवसीय प्रदर्शनी में उमड़ा जनसैलाब

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)l दिव्यांगजन सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में दिव्य…

1 hour ago

किसानों के लिए बड़ी पहल: 13 फरवरी को सेंट्रल बैंक का कृषि ऋण शिविर

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के किसानों, पशुपालकों और कृषि उद्यमियों के लिए एक महत्वपूर्ण…

2 hours ago

परमधाम परिसर में महाशिवरात्रि पर भव्य शिवाचरण एवं धार्मिक आयोजन

सिकन्दरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l अद्वैत शिवशक्ति परमधाम परिसर, इहा बिहरा में महाशिवरात्रि के पावन अवसर…

2 hours ago

शिवबारात में गड़बड़ी फैलाई गई तो प्रशासन किसी कीमत पर नहीं बख्शेगी : थानाध्यक्ष

ईओ ने नगर की साफ सफाई का दिया आश्वासन मऊ (राष्ट्र की परम्परा)शिवरात्रि के आगामी…

2 hours ago

शांति व सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील, पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

सिकन्दरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l आगामी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को…

2 hours ago

औरैया में बीएलओ को सख्त निर्देश, लॉजिकल डिस्क्रीपेंसी का तत्काल निस्तारण करें

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे औरैया विशेष पुनरीक्षण अभियान…

4 hours ago