निर्माणाधीन नाली के चलते सिंदुरिया में जाम की स्थिति बरकरार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सड़क चौड़ीकरण के अंतर्गत निर्माणाधीन नाली के चलते आये दिन सिंदुरिया में जाम की स्थिति बन जा रही है जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। घंटो मशक्कत के बाद आवागमन बहाल हो पा रहा है। शनिवार को रक्षाबंधन के पर्व पर पांच रास्तों के समागम पर जनता का हुजूम ऐसा निकला कि पांचों रास्तों पर करीब आधा किलोमीटर तक ई- रिक्शा,ऑटो, दुपहिया,चारपहिया एवं बसों का तांता लग गया। सभी को अपने- अपने गंतव्य तक जाने की जल्दी थी। जिसने जिधर जगह पाई उधर से निकलने का प्रयास करने लगे , मंजर ऐसा हो गया कि चौराहे की समस्त सड़कों पर करीब तीन घण्टे तक जाम की स्थिति बनी रही। स्थानीय थाने की पुलिस ने मोर्चा संभाला और कड़ी मशक्कत तथा सूझबूझ से आवागमन बहाल कराया।
बताते चलें कि सिंदुरिया चौराहे पर नाली निर्माण हेतु गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है,जबकि दूसरी तरफ नाली सड़क से ऊंची है जिससे गाड़ियां अगल बगल नही हो पा रही हैं,और तो और कई जगहों पर सरिया बांधकर महीनों से छोंड़ दिया गया है। जिस पर गिरकर चोटिल एवं जान जाने का खतरा बना हुआ है।स्थानीय दुकानदार एवं व्यापारियों ने एटलस कंस्ट्रक्शन के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए स्थानीय प्रशासन से जल्द से जल्द इस निर्माणाधीन नाली को बनाये जाने की मांग की है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि त्योहार के दिन अचानक बारिश होने के कारण लोग जहां-तहां रुक गए थे। बारिश रुकते ही सभी लोग एक साथ अपने गंतव्य की ओर बढ़ने लगे जिससे चौराहे पर भीड़ इकट्ठा हो गई, जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी। पांच सड़कों का संगम होने के कारण यहां यातायात का दबाव और बढ़ गया। पुलिस टीम की मदद से स्थिति को नियंत्रित किया गया। लगभग 11:30 बजे तक भीड़ पूरी तरह से नियंत्रित हो गयी।

Karan Pandey

Recent Posts

हर्बल रंग और स्किन केयर टिप्स: इस होली नहीं होगा कोई रिएक्शन

होली में त्वचा और आँखों की सुरक्षा: हर्बल रंगों से मनाएं सुरक्षित और बेफिक्र होलीलखनऊ…

4 hours ago

रसड़ा अज्ञात शव हत्याकांड का खुलासा, तीन गिरफ्तार

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना रसड़ा क्षेत्र में मिले अज्ञात शव हत्याकांड का पुलिस ने…

6 hours ago

विकास की रफ्तार और इंसानियत का संतुलन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सहित पूरी दुनिया तेज रफ्तार विकास के दौर से गुजर…

6 hours ago

होली पर महराजगंज में अभूतपूर्व सुरक्षा: 4 जोन, 19 सेक्टर में कड़ी निगरानी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के…

7 hours ago

होली से पहले बड़ी कार्रवाई: 7 कुंतल लहन नष्ट, अवैध भट्टियां ध्वस्त

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। होली पर्व से पहले अवैध शराब के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया…

7 hours ago

मिडिल ईस्ट में जंग तेज: ईरानी नेवी पर अमेरिका का बड़ा वार

अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर पहुंच गया…

7 hours ago