चंपारण में बारिश से नदियों में उफान दर्जनों गांवों में फैला बूढ़ी गंडक का पानी

मोतिहारी/बिहार(राष्ट्र की परम्परा)
जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से सदर प्रखंड क्षेत्र सहित अन्य क्षेत्रो से होकर बहने वाली सभी नदियां उफान पर है, बूढ़ी गंडक, सिरसामाल मन, मोतिहारी झील समेत अन्य नदियों के जलस्तर में हो रही लगातार वृद्वि से प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ की स्थिती उत्पन्न हो गयी है। बूढ़ी गंडक नदी का बांध टूटने से पूर्व में कई गांव चपेट में आ गये थे।

लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील

कटहां पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मनोज यादव ने बताया कि पंचायत स्तर से लोगों के लिए राहत सामग्री की व्यवस्था की जाती है, तथा सीओ को इस सबंध में सूचना दी जाएगी। पंचायत समिति सदस्य शनि यादव ने बताया कि लोगों के सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास जाएगा। सुरक्षित स्थल की तरफ लोगों को जाने के लिए कहा जा रहा है, लेकिन अभी भी कटहां बूढ़ी गंडक नदी से सुगौली तक बांध नहीं बाधा गया है।

बांध टूटने की आशंका

जिस क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी का बांध टूटने की प्रबल संभावना है, उस क्षेत्र के लोग अभी से ही परिवार के साथ सुरक्षित स्थान की तरफ अपना आशियाना बनाने की जुगाड़ करने लगे हैं, ताकि समय रहते बाढ़ जैसे विभीषिका से अपने को सुरक्षित रखा जाएं, इनमें इनके साथ मवेशी भी शामिल है। ये अभी से ही सामग्री की व्यवस्था जुटाने में लग गये है।

क्या कहते हैं अधिकारी

सदर अंचल की सीओ संध्या कुमारी कहती हैं कि बाढ़ में लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो इसके लिए सभी तैयारी की जा रही है, उस क्षेत्र के जनप्रतिनिधि को भी इसके लिए तैयारी रहने को कहा गया है। बांध का निर्माण नहीं हुआ है इसको देखा जाएगा। आश्रय स्थल को चिन्हित कर सूची तैयार किया जा रहा है।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया: सपा लोहिया वाहिनी का भाजपा पर हमला, महंगाई-बेरोजगारी को लेकर जताई नाराजगी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष दिव्यांश श्रीवास्तव ने शुक्रवार…

2 hours ago

Gorakhpur News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, शाहपुर क्षेत्र में मचा हड़कंप

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज मामला…

2 hours ago

Gorakhnath Temple: सीएम योगी ने किया कन्या पूजन, चरण पखारकर कराया भोजन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर…

2 hours ago

Ballia Murder Case: मक्का तोड़ने के विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में तनाव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र में शुक्रवार…

2 hours ago

UP Weather Alert: 38 जिलों में बारिश-बिजली का अलर्ट, तापमान में 4°C तक गिरावट

UP Weather Alert: लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली…

2 hours ago

Lockdown in India: क्या देश में लगेगा लॉकडाउन? हरदीप पुरी ने अफवाहों पर दिया बड़ा बयान

Lockdown in India: मिडिल ईस्ट में जारी संकट और बढ़ती तेल कीमतों के बीच भारत…

4 hours ago