अतरिक्त भीड़ को लेकर रेलवे द्वारा बनारस मुम्बई सेंट्रल साप्ताहिक गाड़ी का संचलन चार फेरो में

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए यात्री जनता की सुविधा हेतु, पूर्व से चलायी जा रही 09183/09184 मुम्बई सेण्ट्रल-बनारस-मुम्बई सेण्ट्रल ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन, 04 फेरों के लिये बढ़ाया जा रहा है। यह गाड़ी 06 से 27 सितम्बर, 2023 तक प्रत्येक बुधवार को मुम्बई सेण्ट्रल से तथा 08 से 29 सितम्बर, 2023 तक प्रत्येक शुक्रवार को बनारस से चलायी जायेगी। इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के सम्बन्ध में समय-समय पर जारी सभी मानकों का पालन करना होगा।
09183 मुम्बई सेण्ट्रल-बनारस ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 06 से 27 सितम्बर, 2023 प्रत्येक बुधवार को मुम्बई सेण्ट्रल से 22.50 बजे प्रस्थान कर बोरीवली से 23.28 बजे, दूसरे दिन वापी से 01.05 बजे, सूरत से 03.29 बजे, वड़ोदरा से 05.15 बजे, रतलाम से 08.50 बजे, कोटा से 12.20 बजे, सवाई माधोपुर से 13.40 बजे, गंगापुर सिटी से 14.33 बजे, भरतपुर से 16.42 बजे, अछनेरा से 17.05 बजे, आगरा फोर्ट से 17.50 बजे, टुण्डला से 19.25 बजे, शिकोहाबाद से 20.17 बजे, मैनपुरी से 21.07 बजे, भोगाँव से 21.27 बजे, फर्रूखाबाद से 23.15 बजे, तीसरे दिन कन्नौज से 00.15 बजे, कानपुर सेण्ट्रल से 02.25 बजे, लखनऊ से 04.25 बजे, राय बरेली जं0 से 05.55 बजे, अमेठी से 06.52 बजे, प्रतापगढ़ से 07.35 बजे, जंघई से 08.32 बजे तथा भदोही से 09.02 बजे छूटकर बनारस 10.30 बजे पहुंचेगी।
09184 बनारस-मुम्बई सेण्ट्रल ग्रीष्मकालीन विशेष साप्ताहिक गाड़ी 08 से 29 सितम्बर, 2023 तक प्रत्येक शुक्रवार को बनारस से 14.30 बजे प्रस्थान कर भदोही से 15.17 बजे, जंघई से 15.44 बजे, प्रतापगढ़ से 17.15 बजे, अमेठी से 17.48 बजे, राय बरेली से 18.45 बजे, लखनऊ से 21.25 बजे, कानपुर सेण्ट्रल से 22.20 बजे, दूसरे दिन कन्नौज से 01.00 बजे, फर्रूखाबाद से 03.00 बजे, भोगाँव से 03.50 बजे, मैनपुरी से 04.12 बजे, शिकोहाबाद से 05.12 बजे, टुण्डला से 06.52 बजे, आगरा फोर्ट से 07.40 बजे, अछनेरा से 09.00 बजे, भरतपुर से 10.02 बजे, गंगापुर सिटी से 11.30 बजे, सवाई माधोपुर से 12.20 बजे, कोटा से 13.50 बजे, रतलाम से 17.55 बजे, वड़ोदरा से 21.54 बजे, सूरत से 23.44 बजे, तीसरे दिन वापी से 01.10 बजे तथा बोरीवली से 03.39 बजे छूटकर मुम्बई सेण्ट्रल 04.35 बजे पहुंचेगी
इस गाड़ी में वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का 01, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 03, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 08, वातानुकूलित तृतीय इकोनामी के 02, एल.एस.एल.आर.डी. का 01 तथा जनरेटर सह लगेज यान के 01 कोच सहित 16 कोच लगाये जायेंगे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

कपरवार में धूमधाम से मनाई गई निषादराज गुह जयंती, एकता और अधिकार का दिया संदेश

कपरवार/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जिले के कपरवार क्षेत्र में महाराजा निषादराज गुह की जयंती…

2 hours ago

GT vs RR Highlights: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान की जीत, आखिरी ओवर में गुजरात की हार

अहमदाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। IPL के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात…

5 hours ago

Delhi-NCR Weather Update: बदला मौसम का मिजाज, बारिश-तेज हवाओं का दौर जारी, IMD का नया अलर्ट

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला…

5 hours ago

Israel-Iran War: इजरायल का बड़ा हमला तय! ईरान के स्टील, पेट्रोकेमिकल और ऊर्जा सेक्टर पर मंडरा रहा खतरा

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य पूर्व में जारी Israel-Iran War के बीच तनाव चरम…

5 hours ago

एफसीआरए 2026: राष्ट्रीय सुरक्षा की ढाल या लोकतांत्रिक स्वतंत्रता पर प्रहार?

फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) अमेंडमेंट बिल 2026: संप्रभुता, सिविल सोसाइटी और लोकतंत्र के बीच संतुलन का…

17 hours ago

देवरिया-कुशीनगर में निवेश की बयार: बड़े उद्योगपतियों ने दिखाई दिलचस्पी

पूर्वांचल की तकदीर बदलने की तैयारी: देवरिया में निवेशकों का महामंथन देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।पूर्वांचल…

17 hours ago