संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के गांव बेलदारी जोत में नाली के विवाद में दबंगों ने एक परिवार के लोगों को गांव में दौड़ा-दौड़ा कर लाठी–डंडे से जमकर पिटाई किया। जिससे चार लोग घायल घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी हैसर पहुंचाया गया। जहां दो की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
इस संबंध मे स्थानीय थाने पर दी गई तहरीर में पीड़ित राजमती पत्नी हीरालाल ने बताया है कि गांव के ही निवासी राम अचल हमारे जमीन में से नाली का पानी बहाने का काम कर रहे हैं। जब हमने मना किया तो वह आग बबूला हो गया और हमें मारने-पीटने लगे। बीच बचाव करने आए पति हीरालाल सहित श्याम धनी व सनी देओल को भी गांव में दौड़ा-दौड़ा कर मारे। उन्होंने आरोप लगाया कि राम अचल, राजमन, हिमेश प्रिंस और 10 अज्ञात लोगों ने इस घटना को अंजाम दिए।
पीड़ित का कहना है कि उक्त दबंग व्यक्ति हमेशा हम लोगों को प्रताड़ित करते रहते हैं।
मिली जानकारी के अनुसार घटना में हीरालाल, राजमती, श्याम धनी और सनी देओल घायल हुए। जिसमें हीरालाल और राजमती की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए भेज दिया।
इस संबंध मे थानाध्यक्ष अनिल कुमार का कहना है कि घटना के संबंध में तहरीर मिली है। घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
देवरिया से चुनाव लड़ने के संबंध में श्री भीमसेन राव द्वारा भेजे गए प्रस्ताव की…
लोककल्याण के साथ सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की गोरखपुर (राष्ट्र की…
AI निर्मित हरदोई में खून से मांग भरने का दावा, डेढ़ साल साथ रहने के…
कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़ से देश में शोक की लहर! 19 श्रद्धालुओं की मौत से…
फोटो Goo मधेपुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव…
शायद मैं भी जिंदा नहीं बच पाता’, कोलकाता भगदड़ के चश्मदीद सोनू की दर्दभरी दास्तां,…