सादुल्लानगर-मनकापुर मार्ग पर सूखे पेड़ बन रहे हैं जानलेवा खतरा, जिम्मेदार मौन

सादुल्लानगर/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)।स्थानीय क्षेत्र के सादुल्लानगर-मनकापुर मुख्य मार्ग पर सफर करना अब खतरे से खाली नहीं रहा। सड़क किनारे वर्षों से खड़े सूखे और जर्जर पेड़ अब राहगीरों और वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं। तेज हवा या बारिश में इन पेड़ों के गिरने का खतरा हमेशा बना रहता है। स्थानीय लोग मनीष,बलबीर,शकील,राजाबाबू,राम लौटन ,नंदकिशोर आदि का कहना है कि कई बार इस मुद्दे की शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बीते कुछ हफ्तों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं जहां पेड़ों की सूखी शाखाएं गिरकर राह चलते लोगों को चोटिल कर चुकी हैं और कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। दर्जनों पेड़ ऐसे हैं, जो पूरी तरह सूख चुके हैं और कभी भी गिर सकते हैं। खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों और बाइक सवारों के लिए यह खतरा और भी बड़ा है।
स्थानीय निवासी राजेश कुमार कहते हैं, “हर रोज इस रास्ते से गुजरते हैं, लेकिन मन में डर बना रहता है कि कहीं कोई पेड़ न गिर जाए। प्रशासन को जल्द कुछ करना चाहिए।”

Karan Pandey

Recent Posts

इंसानियत जिंदा है: तविन फाउंडेशन ने कैंसर पीड़ित की मदद कर पेश की मिसाल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय तविन फाउंडेशन (नई दिल्ली) की आनंद…

4 hours ago

योगी सरकार का एक्शन, पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य…

15 hours ago

“रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण: बदलते भारत की नई तस्वीर”

नारी शक्ति का उभार: हेड कांस्टेबल रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण की ऐतिहासिक पहल…

16 hours ago

पांच दिन से लापता व्यक्ति की हत्या, सिर और धड़ अलग-अलग जगह मिले

बगहा में दिल दहला देने वाली वारदात, अधेड़ की हत्या कर शव के दो टुकड़े…

16 hours ago

फीस मनमानी पर सख्ती: अब 5 साल का हिसाब देना होगा, अभिभावकों को मिलेगी राहत

विद्यालयों में फीस पारदर्शिता को लेकर सख्त निर्देश, त्रिसदस्यीय समिति करेगी जांच महराजगंज (राष्ट्र की…

16 hours ago

नवमनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विकास का लिया संकल्प

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर में गुरुवार दोपहर शासन…

16 hours ago