कृषि विज्ञान केन्द्र पर ड्रोन कैमरा से कृषि संसाधन हेतु परीक्षण किया गया

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । कृषि विज्ञान केन्द्र प्रथम पर केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डा. के. एम. सिंह के दिशा निर्देशन में किसानो की उपस्थिति में ड्रोन का परीक्षण किया गया। जिसमे डॉ के एम सिंह ने बताया कि कृषि में ड्रोन, किसान को विभिन्न संसाधनों – बीज, पानी, उर्वरक, कीटनाशक का अधिक उपयोग करने में सक्षम बनाता हैं।
खेत के सभी क्षेत्रों को एक जैसा उपचार देने की बजाय आवश्यकतानुसार उपचार देने से उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग लिया जा सकता है। केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ नीरज सिंह ने बताया कि ड्रोन, ट्रैक्टर या अन्य साधनों की तुलना में अधिक शुद्धता के साथ खेतों की जांच कर सकता है। यह फसलों में सही मात्रा में कीटनाशक और उर्वरकों का तेजी से छिड़काव भी कर सकता है। जिससे जमीन की शुद्धता भी बनी रहती है और रसायनों के अधिक प्रयोग पर भी रोक लगती है।
ड्रोन मुश्किल से 8-10 मिनट में लगभग 1 एकड़ भूमि पर कीटनाशकों , उर्वरकों का छिडकाव कर सकता है। यदि सामान्य रूप से छिड़काव किया जाए तो इसके लिए दो-तीन मजदूरों की आवश्यकता होती है। जिसका खर्च 700-800 रूपए प्रति एकड़ आ जाता है, जबकि ड्रोन से छिड़काव में एक एकड़ पर अधिकतम 500 रुपये प्रति एकड़ खर्च आयेगा।
राजीव कुमार ने बताया कि किसानों को ड्रोन का इस्तेमाल करते समय अनेक बातों का ध्यान रखना होता है। जैसे हाईटेंशन लाइन अथवा मोबाइल टावर वाले स्थानों पर अनुमति लेनी आवश्यक है। ग्रीन जोन के क्षेत्र में ड्रोन द्वारा दवाई का छिड़काव नहीं कर सकते। खराब मौसम या तेज हवा में ड्रोन उड़ाना प्रतिबंधित है। आवासीय क्षेत्र के पास खेती होने पर अनुमति लेना आवश्यक है। इस मौके पर केंद्र के समस्त वैज्ञानिक डॉ पी. के. सिंह, डॉ नन्दन सिंह, डा. अरुण कुमार राजभर, सुनील कुमार और केन्द्र के समय कर्मचारी उपस्थित रहे। किसानो में प्रमुख रूप से जियाउल हक, पार्वती देवी, सपना,गीता, राम सेवक वर्मा, गोमती,उपदेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे ।

rkpnews@somnath

Recent Posts

Gorakhpur AI Workshop 2026: “AI for All” कार्यशाला के लिए पंजीकरण शुरू, विद्यार्थियों को मौका

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। युवाओं को आधुनिक तकनीकी कौशल से सशक्त बनाने के उद्देश्य से…

4 minutes ago

Afghanistan-Pakistan Tension: अफगान सेना की सर्जिकल स्ट्राइक, पाक सेना के ठिकाने तबाह, 3 सैनिकों की मौत

इस्लामाबाद/काबुल (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर तनाव के बीच अफगानिस्तान की सेना ने बड़ी…

9 hours ago

Maharajganj Road Accident: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, दो की मौत, महिला गंभीर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए भीषण सड़क…

9 hours ago

Agra Hanuman Janmotsav: अंजलि धाम में भव्य शोभायात्रा और ‘बाबा हनुमान’ जन्म की अनोखी प्रस्तुति

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आवास विकास क्षेत्र स्थित अंजलि धाम में हनुमान जन्मोत्सव इस वर्ष…

9 hours ago

“नागरिक देवो भव: सुशासन की नई परिभाषा और भ्रष्टाचार मुक्त भारत की राह”

नागरिक देवो भव:भ्रष्टाचार-मुक्त भारत की ओर एक निर्णायक यात्रा- आम नागरिक के लिए सरकार का…

19 hours ago

संघर्ष से सफलता:संघर्ष से सफलता: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के बेटे ने हासिल की पीसीएस में सफलताल की पीसीएस में सफलता

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के ऑफीसर कॉलोनी भुजौटी निवासी राहुल ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा…

20 hours ago