उतरौला/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)। नगर में जल निगम की लापरवाही का खामियाजा वाहन चालकों को भुगतना पड़ा। सोमवार को गौसिया स्कूल के सामने सरकारी बस पानी की पाइपलाइन के लिए खोदे गए गड्ढे में बुरी तरह से फंस गई। यह घटना उस समय हुई जब गोंडा जा रही सरकारी बस (यूपी 78 केटी 6887) उतरौला बस स्टॉप से निकलकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहे की ओर जा रही थी कि गौशिया स्कूल के सामने बस जल निगम द्वारा पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदे गए गड्ढे में फंस गई बस फंसते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय सभासद विकास गुप्ता के अनुसार, जल निगम कंपनी ने कुछ दिन पहले पानी की पाइपलाइन के कनेक्शन के लिए यह गड्ढा खोदा था। उन्होंने बताया कि इस समस्या की शिकायत कई बार जल निगम के अधिकारियों से की गई थी। लेकिन बारिश के कारण गड्ढों को नहीं भरा जा सका। नगर के सड़कों पर मौजूद ऐसे खुले गड्ढे स्थानीय लोगों और यात्रियों के लिए खतरा बने हुए हैं। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…
दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…
यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…
गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…
अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…
सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…