मॉडर्न देवरिया पब्लिक स्कूल में ड्राइंग कंपटीशन आयोजित

छात्र छात्राओं ने किया शानदार प्रदर्शन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) शहर के मॉडर्न पब्लिक स्कूल में रिलायंस ट्रेंड्स की तरफ से ड्राइंग कंपटीशन का शानदार आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यालय के छात्र छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन कर खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया।

इस मौके पर आयोजित समारोह में रिलायंस ट्रेंड्स सूरज टॉकीज के स्टोर मैनेजर अर्पण श्रीवास्तव ने कहा कि रिलायंस सेंटर की तरफ से यूपी और उत्तराखंड के विभिन्न शहरों के चुनिंदा स्कूलों में ऐसे कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। इस विद्यालय में हम सभी ने एक ड्राइंग कंपटीशन आयोजित किया था। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिवेश में युवा अलग-अलग क्षेत्रों में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं। ऐसे में हम चाहते थे कि विद्यालय के अधिक से अधिक बच्चे ड्राइंग कंपटीशन में हिस्सा लें। उन्होंने छात्रों से हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाने की अपील की।

विद्यालय के प्रबंधक मनीष मिश्र ने कहा हम रिलायंस के आभारी हैं कि उन्होंने इसके लिए हमारे विद्यालय को इस योग्य समझा। हमारी कोशिश होगी कि आगे भी इस तरह का कार्यक्रम कराया जाए, ताकि छात्रों को आगे बढ़ने में मदद मिल सके। इस मौके पर रविकांत मिश्र ने बच्चों को विज्ञान से संबंधित जानकारी दी और लक्ष्य की तरफ अग्रसर होने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में निधि, नरेंद्र कुमार, सुनील जायसवाल, नीरज साहनी, नवनीत मिश्रा, राजन आदि ने हिस्सा लिया।

Editor CP pandey

Recent Posts

किश्तवाड़ एनकाउंटर: जैश का सैफुल्लाह ग्रुप खत्म

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में हुए किश्तवाड़ एनकाउंटर में मारे गए तीनों आतंकियों की पहचान पूरी…

1 hour ago

आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम: केंद्रीय बजट 2026 पर आगरा दक्षिण में व्यापक चर्चा

आगरा दक्षिण में केंद्रीय बजट 2026 पर विशेष चौपाल आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आगरा में…

2 hours ago

बरहज में बूथों का दौरा: सपा जिला उपाध्यक्ष ने जानी मतदाता सूची की स्थिति

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को सभी बीएलओ को अपने-अपने…

5 hours ago

डीएम के निर्देश पर उच्चस्तरीय जांच, आरोपित कर्मचारी निलंबित

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…

6 hours ago

देवरिया में विशेष पुनरीक्षण अभियान तेज, डीएम ने कहा- मतदाता सूची में त्रुटि बर्दाश्त नहीं

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…

7 hours ago