ग्राम प्रधान व सचिव ने कराया अधुरे नाली का फाईनल भुगतान
तरकुलवा/ देवरिया। (राष्ट्र की परम्परा) विकास खण्ड पथरदेवा के ग्राम पंचायत बंजरिया मे बंजरिया शेखपुरा मार्ग पर विगत एक वर्ष पहले नाली निर्माण कराया गया जो आज भी आधा अधुरा पडा है। और उस नाली का पानी ग्राम प्रधान के द्वारा राजू मद्देशीया के खेत में जबरदस्ती गिरवाया जाता है।जिसके वजह से राजू मद्देशीया अपनी खेती समय पर नहीं कर पाते हैं। वहीं ग्राम प्रधान व सचिव के द्वारा आधा अधुरा नाली निर्माण कराकर फर्जी तरीके से भुगतान भी करा लिया गया है। जो शासन के मंशा के विपरीत है। लगातार शिकायत के बाद भी ब्लाक के अधिकारीयों की मेहरबानी बंजरिया गांव पर बनी हुई है।
बडे़ मजे की बात तो यह है कि प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का गृह विधानसभा का मुख्य गांव है।और हमेशा चुनाव में भाजपा नम्बर एक पर रहती है।उसके बाद भी ग्राम पंचायत बंजरिया विकास के नाम पर कोसो दुर है। केवल कागजों में विकास कराकर लगभग 3 वर्षो से लगातार लाखों लाख रुपये का सरकारी धन का बंदरबांट जिम्मेदारों के द्वारा किया गया है।वहीं ग्राम प्रधान व सचिव के नेतृत्व में कोई विकास कार्य धरातल पर नहीं दिख रहा है। केवल कागजों में कोरम पूर्ति करके ग्राम पंचायत के सरकारी खातों के धनराशि को जिम्मेदारों के द्वारा बंदरबांट किया जा रहा है।आपको बता दें कि ग्राम पंचायत बंजरिया के टोला शेखपुरा पोखरभिण्डा बैकुण्ठपुर के ग्रामीण अधिकारियों की लापरवाही के चलते सरकारी योजनाओं से बंचित है। बंजरिया गांव में ह्यूम पाईप के द्वारा नाली निर्माण भी कराया गया है। वह भी मानक विहीन है। सोचनीय विषय यह है कि ब्लाक के जिम्मेदार अधिकारी जांच करने से आखिर क्यों कतरा रहे हैं।
SIT गठित, जांच में 7-8 युवकों के नाम सामने आए; वीडियो प्रसारित करने वालों पर…
https://twitter.com/myogiadityanath/status/2101981732010709364?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2101981732010709364%7Ctwgr%5Ee39f3e9db9b48c27fd63eca1ab7f3cb52c23b438%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fcm-yogi-attacks-opposition-in-meerut-outlines-election-strategy-youth-outreach-for-state-polls मेरठ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना मेरठ (राष्ट्र…
ईरान में ‘कोड 100’ अलर्ट की खबर से बढ़ा तनाव, रियाद पर हूती हमले के…
AI निर्मितफोटो सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की छलांग, साइबर हमलों और दुष्प्रचार के खतरे को…
लखीमपुर (राष्ट्र की परम्परा)। लखीमपुर में सोमवार को एक स्कूल के क्लासरूम के भीतर महिला…
नाबालिग ई-रिक्शा चालकों पर पुलिस का शिकंजा, अभिभावकों और वाहन स्वामियों को कड़ी चेतावनी महराजगंज…