बहराइच के शैक्षिक विकास में डॉ.एसपी सिंह का योगदान सराहनीय – तापस कुमार

शाश्वत फाउन्डेशन के लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से टेकपाल के प्रमुख ने किया सम्मानित

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के शैक्षिक विकास में डॉ एसपी सिंह ने बहुत बड़ा योगदान दिया है,किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय (स्वायत्तशासी संस्था)बहराइच में शिक्षक और शिक्षा व्यवस्थापक के रूप में उनका योगदान सराहनीय है।
वे एक शिक्षाविद होने के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में रुचि लेने वाले व्यक्तित्व हैं और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़कर उन्होंने जिले के विकास की समस्याओं को समय-समय पर उठाया है और उसके समाधान के लिए भी हर संभव प्रयास किया है, ये विचार टेकपाल के प्रमुख और सलाहकार तापस कुमार ने डॉ.एसपी सिंह को उनके 67 वें जन्मदिवस पर शाश्वत फाउंडेशन, अहमदाबाद की ओर से प्रेषित लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान करते हुए व्यक्त किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. विनय सक्सेना, स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ के अध्यक्ष आनंद श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष डॉ. सतीश सिंह, वरिष्ठ पत्रकार अजय त्रिपाठी, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष पंकज सिंह, शाश्वत फाउंडेशन के प्रतिनिधि डॉ.सत्यभूषण सिंह व धर्मवीर सिंह डॉ.अर्चना निगम, डॉ. तस्नीम फातिमा जैदी, सविता वर्मा सहित अनेक उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

मेदांता गुरुग्राम और लॉज निपाल नं. 38 की पहल

गोरखपुर में सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प 21 और 22 जून को…

2 days ago

पकड़े गए सड़क पर खड़े ट्रकों एवं स्कूल के बगल से शराब की दुकानको हटाने की उठी मांग

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील बरहज मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय समानता…

2 days ago

निर्माणाधीन हाईवे पर हादसो का सिलसिला डम्पर की चपेट में आकर एक की मौत

धूल से आसपास के लोग परेशान, ट्रकों की तेज रफ्तार पर उठे सवाल, भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की…

2 days ago

मालिक के इंतजार में पोखरी किनारे डटी रही गाय, दर्दनाक हादसे ने झकझोरा गांव

कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: पोखरी में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गाय की…

4 days ago

विकास प्रदर्शनी व जनकल्याणकारी शिविर का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 12…

4 days ago

पुलिस महकमे में आंशिक फेरबदल नवागत आभा सिंह बनीं सीओ कैंट

एसएसपी ने महत्वपूर्ण सर्किल की सौंपी जिम्मेदारी, अरुणकुमार एस को सीओ लाइन का प्रभार गोरखपुर(राष्ट्र…

4 days ago