गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)l सर्व धर्म सद्भाव एवं मानवता का संदेश देने वाली विश्व प्रसिद्ध संस्था धराधाम इंटरनेशनल के प्रमुख एवं मानद कुलपति सौहार्द शिरोमणि डा. सौरभ पाण्डेय को ग्लोबल इंटरनेशनल ओपन यूनिवर्सिटी, अमेरिका के अध्यक्ष प्रो. डा. एलेन पीच द्वारा विश्वविद्यालय का उपाध्यक्ष बनाया गया है।
डा. पाण्डेय को ग्लोबल इंटरनेशनल ओपन यूनिवर्सिटी, अमेरिका का उपाध्यक्ष बनाये जाने पर धराधाम परिवार एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
ज्ञात हो कि डॉ. पाण्डेय विगत दो दशकों से सामाजिक कार्यों में निरंतर तल्लीन है। डा. सौरभ द्वारा वर्ष 1999 में दो निरक्षरों को साक्षर बनाने की शर्त पर निःशुल्क शिक्षण करना प्रारंभ कियाl जो निरंतर जारी है, साथ ही साथ सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने के लिए अब तक 12 सौ से ऊपर चौपाल लगा चुके हैl
इसी क्रम में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी काफी किए और अपने विवाह के अवसर पर अपनी पत्नी रागिनी के साथ पौधरोपण कर हरियाली शादी का संदेश दिया।
सौहार्द शिरोमणि डॉ. सौरभ पाण्डेय द्वारा पुष्पित संगठन धराधाम के विचारधारा से लगभग 132 देशों के प्रतिनिधि जुड़े हुए है। सौहार्द शिरोमणि को देश-विदेश से सैकड़ों सम्मान एवं उपाधिया प्राप्त हुई है।
मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…
मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…
हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…
ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…
SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…
गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…