बी आर सी सलेमपुर में हुआ शिक्षक दिवस का आयोजन
सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शिक्षक दिवस के अवसर पर सलेमपुर कस्बा स्थित बी आर सी पर मंगलवार को देश के पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन की जयंती मनाई गई। इस दौरान सेवानिवृत्त शिक्षक, बेहतर कार्य करने वाले शिक्षक व रसोईया को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। सम्बोधित करते हुए डायट प्राचार्य अनिल कुमार सिंह ने कहा कि डॉ राधाकृष्णन भारतीय संस्कृति के संवाहक, प्रख्यात शिक्षा विद व महान दार्शनिक थे। आज उनके विचारों को आत्मसात करने की आवश्यकता है। वरिष्ठ प्रवक्ता डायट अमित कुमार सिंह ने कहा कि एक शिक्षक को शैक्षणिक कार्य के साथ एक बेहतर समाज के निर्माण के लिए कार्य करना चाहिए।तभी गुरु की सार्थकता सही साबित होगी। खण्ड शिक्षा अधिकारी रामप्यारे राम ने कहा कि आज सरकार शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाने का हर कार्य कर रही है, बच्चों को सही दिशा में ले जाने का दायित्व आप सभी पर है। कांग्रेस नेता डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि गुरु का दर्जा भगवान से भी उपर है, इस गरिमा को बनाए रखने की जरूरत है। पूर्व प्रधानाचार्य भागीरथी प्रसाद ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नही होता है, उसे आजीवन समाज को दिशा देने का कार्य करना चाहिए।कार्यक्रम को पूर्व चेयरमैन सुधाकर गुप्त, गिरिधर करुण, ज्योति गुप्ता, सदद्दाम हुसैन,देवानंद यादव, अभिषेक कुशवाहा, सुमन कुशवाहा, खुशबू गुप्ता, सुमित तिवारी, निरंकार यादव, बृजेश जायसवाल, रंजीत यादव, नूर आलम, शाहिद आजम मुकेश पांडेय, चंदन उपाध्याय, सुधीर ,सत्यम पांडेय, बृजनाथ यादव, दिलीप कुशवाहा, सर्वेश यादव, राजा भिषेक,संत,रविंद्र, दिलीप आर्यन, कुंवर आलोक, अरुण शर्मा, रितेश विनय,शहंशाह, अविनाश कुमार, शिवाकांत, पंकज, कमलेश, अमरदीप आदि ने सम्बोधित किया।
विजयादशमी से पहले सीएम योगी की प्रदेशवासियों से अपील, उत्सव के जोश में सुरक्षा से…
रांची में दिल दहला देने वाली वारदात! 17 वर्षीय छात्रा की हत्या से सनसनी, झाड़ियों…
धनबाद में बर्थडे पार्टी बनी मौत का जश्न! आधी रात को विवाद, मारपीट में गंभीर…
बालिकाओं की शिक्षा और महिला सशक्तीकरण पर जोर, सामाजिक कुरीतियां दूर करने की अपील बलिया…
दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में सीखे सैन्य अनुशासन और सुरक्षा के गुर गोरखपुर (राष्ट्र…
हर सदन विजेता के साथ-साथ उप विजेता को भी मिले अधिकार- डा, अवधेश सिंह देवरिया…