दूरदर्शी राजनेता और राष्ट्रवादी चिंतक थे डॉ. मुखर्जी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रविवार को न्यू कॉलोनी स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी फिटनेस पार्क में साफ सफाई कर उनकी जयंती कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता आनन्द प्रकाश शाही ने कहा कि डॉ. मुखर्जी केवल एक विद्वान नहीं थे, वे एक दूरदर्शी राजनेता और राष्ट्रवादी चिंतक भी थे। वे मानते थे कि भारत की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए। नेहरू सरकार से मतभेद होने के बावजूद, सिद्धांतों के साथ कोई समझौता नहीं किया। जब कश्मीर में धारा 370 लगाई गई एवं भारतीय नागरिकों को बिना परमिट प्रवेश की अनुमति नहीं थी, तब उन्होंने एक प्रधान , एक निशान एक विधान का नारा देकर आंदोलन किया और बलिदान हुए। निवर्तमान नगर अध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि आज जब भारत वैश्विक मंच पर आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर है, तब डॉ. मुखर्जी की सोच और नीतियाँ हमें मार्गदर्शन देती हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता दुर्गेश नाथ त्रिपाठी ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने हमें सिखाया राष्ट्र पहले संविधान सर्वोपरि और जनसेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी प्रभाकर तिवारी, पूर्व मीडिया प्रभारी अंबिकेश पांडे, पूर्व नगर महामंत्री दुर्गेश नाथ त्रिपाठी, अखिलेश मिश्रा एडवोकेट, किसान मोर्चा के मीडिया प्रभारी अजय दुबे वत्स, सोशल मीडिया के जिला संयोजक शुभम त्रिपाठी, पवन गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

टैलेंट की ताकत बनाम ताकत का टैलेंट

ऊर्जा, युद्ध और प्रतिष्ठा: वैश्विक राजनीति में शक्ति का बढ़ता वर्चस्व नोबेल शांति पुरस्कार: प्रतिष्ठा…

10 minutes ago

RR vs CSK Match Report: राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जीत, चेन्नई को 8 विकेट से हराया

RR vs CSK Match Report: आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को…

2 hours ago

UP IPS Transfer: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, 13 जिलों के एसपी-एसएसपी बदले

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते…

2 hours ago

रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, डॉलर के मुकाबले ₹95 के पार; ईरान-अमेरिका तनाव का असर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। वैश्विक बाजार में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय रुपया सोमवार…

2 hours ago

पाकिस्तान में मसूद अजहर के भाई ताहिर अनवर की संदिग्ध मौत, बहावलपुर में मिला शव

नई दिल्ली/बहावलपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े ताहिर अनवर की…

2 hours ago

बाल विवाह रोकने के लिए जागरूकता अभियान, चैंपियनों को किया सम्मानित

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l मिशन शक्ति 0.5 के द्वितीय चरण और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ…

9 hours ago