जेएनयू में डीडीयू के डॉ. महबूब हसन हुए सम्मानित

नई दिल्ली/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर के उर्दू विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. महबूब हसन के सम्मान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उर्दू के मशहूर कहानीकार डॉ. ज़ाकिर फैजी व संचालन आसिफ बेलाल ने किया।
कार्यक्रम में डॉ. महबूब हसन ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से जुड़ी हुई पुरानी यादों को साझा किया और कहा कि यह विश्वविद्यालय समाज के शोषित वर्ग के सपनों को साकार करता है। उन्होंने छात्रों और शोधार्थियों को मुखातिब करते हुए कहा कि आज की नई नस्ल बेहद ऊर्जावान है और उनका शैक्षिक प्रयत्न समाज और देश के लिए अत्यंत हितकारी है। कार्यक्रम में डॉ. ज़ाकिर फैजी ने अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में कहा कि डॉ महबूब हसन ने अपनी उत्कृष्ट साहित्यिक योगदान से इस विश्वविद्यालय का सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने डॉ. हसन के उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं कीं। इस आयोजन में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के अलावा दिल्ली विश्वविद्यालय और जामिया मिलिया इस्लामिया के छात्र और छात्राएं भी उपस्थित रहीं।

Karan Pandey

Recent Posts

“नागरिक देवो भव: सुशासन की नई परिभाषा और भ्रष्टाचार मुक्त भारत की राह”

नागरिक देवो भव:भ्रष्टाचार-मुक्त भारत की ओर एक निर्णायक यात्रा- आम नागरिक के लिए सरकार का…

6 hours ago

संघर्ष से सफलता:संघर्ष से सफलता: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के बेटे ने हासिल की पीसीएस में सफलताल की पीसीएस में सफलता

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के ऑफीसर कॉलोनी भुजौटी निवासी राहुल ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा…

6 hours ago

श्रीराम कथा का भव्य आयोजन, कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के पुरानी पुलिस लाइन स्थित शिव…

7 hours ago

निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, सितंबर तक पूरा होगा कृषि विश्वविद्यालय

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने गुरुवार को निर्माणाधीन महात्मा गौतम…

7 hours ago

मिशन समाधान में बड़ी कार्रवाई: 80 पुराने भूमि विवाद सुलझे, अवैध कब्जे हटाए गए

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में मिशन समाधान के तहत प्रशासन ने राजस्व और पुलिस की…

7 hours ago

गैस एजेंसी में भारी गड़बड़ी उजागर, डीएम के निर्देश पर FIR के आदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के भटनी स्थित सुमित्रा इंडेन गैस सर्विस एजेंसी पर प्रशासनिक जांच…

7 hours ago