डॉ.लक्ष्मी मिश्रा बनी दिल्ली विश्वविद्यालय में एसोसिएट प्रोफेसर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग की समन्वयक डॉ. लक्ष्मी मिश्रा का चयन दिल्ली विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर हुआ है। इसके पहले सन 2018 से वह सहायक आचार्य के पद पर गोरखपुर विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग में कार्यरत थीं।
डॉ. लक्ष्मी गोरखपुर विश्वविद्यालय से ही पढ़ी-लिखी एवं शोध किया। वह लंबे समय तक गोरखपुर विश्वविद्यालय में मानदेय शिक्षक के रूप में भी कार्यरत थीं।
सोमवार को उनके अंतिम कार्य दिवस पर प्रोफेसर राजवंत राव ने कहा कि डॉ. लक्ष्मी एक निष्ठावान शिक्षिका हैं। उन्होंने संस्कृत विभाग को अपने परिश्रम एवं मेधा से निरंतर सींचा है। निश्चित रूप से उनकी कमी विभाग व विद्यार्थियों को खलेगी। हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।
विदाई के इस अवसर पर डॉ. देवेंद्र पाल, डॉ. सूर्यकांत त्रिपाठी, डॉ. कुलदीपक शुक्ल, डॉ. रंजन लता, डॉ.मृणालिनी, डॉ.स्मिता द्विवेदी समेत डॉ.अपरा त्रिपाठी, डॉ. मनीष पांडेय, डॉ. अभिषेक शुक्ल आदि उपस्थित रहे। डॉ.लक्ष्मी मिश्रा के इस चयन पर सभी में एकतरफ खुशी रही, तो विदाई के कारण आंखें नम भी दिखीं।
वरिष्ठता सूची के अनुसार डॉ. देवेंद्र पाल संस्कृत विभाग के अगले समन्वयक होंगे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

गोरखपुर में 24 केंद्रों पर होगी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा

14 व 15 मार्च को दो पालियों में कुल 36 हजार परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, प्रशासन…

1 hour ago

एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जनपद में उपभोक्ताओं…

1 hour ago

सदर तहसील सभागार में कानूनगो-लेखपाल को क्रॉप कटिंग का प्रशिक्षण

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)सदर तहसील सभागार में कृषि सांख्यिकी एवं फसल उत्पादन के सही आकलन को…

2 hours ago

रमजान के बाद खुशियों की सौगात लेकर आती है ईद-उल-फितर

भाई-चारा, इंसानियत और जरूरतमंदों की मदद का देता है पैगाम महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। रमजान…

2 hours ago

युवाओं के लिए सुनहरा मौका: महराजगंज में लगेगा मेगा क्रेडिट कैंप

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 5 लाख तक ब्याज मुक्त ऋण, 18 व…

2 hours ago

एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों ने दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

महिला सशक्तिकरण, नशा मुक्ति व पर्यावरण संरक्षण पर चलाए अभियान महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। डॉ.…

2 hours ago