कटहल में फफूँद व सड़न रोग से बचाव हेतु डॉ के एम सिंह ने दिया जानकारी

बहराइच ( राष्ट्र की परम्परा)आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र नानपारा के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष ने बताया कि, एंथ्रेक्नोज बीमारी फफूंद के द्वारा पैदा होती है। अधिक नमी एवं कम प्रकाश के कारण यह फफूंद ज्यादा विकसित होती है। कटहल में फफूँद जनित फल सड़न रोग लगा है। इसके उपचार के लिए डॉ हाशिता ने बताया कि संक्रमित फलों को तोड़कर जमीन मे दवाकर नष्ट कर दें। कॉपर ऑक्सिक्लोराइड अथवा बोर्डो मिक्सर का प्रयोग करें। अथवा इसके उपचार के लिए मेंन्कोज़ेब 2.5 ग्राम प्रति लीटर पानी अथवा कॉपर ऑक्सीक्लोराइड 2.50 ग्राम प्रति लीटर पानी में घोलकर 10 से 15 दिन के अंतराल पर 2 से 3 स्प्रे करें। इसमें रस चूसक कीट अथवा सुडी के प्रकोप होने की दशा में एसिटाम्प्रिड 2 ग्राम या थायमेटोक्साम को प्रति लीटर पानी घोल बनाकर स्प्रे करे। डॉ के एम सिंह ने बताया उपर्युक्त दवाओं के साथ घुलनशील एन पी के (0:52:34) 10 ग्राम एवं बोरान 1 ग्राम प्रति लीटर को मिलाकर स्प्रे करें कटहल में फफूँद जनित फल सड़न रोग से बचाया जा सकता है ।

rkpnews@somnath

Recent Posts

NH-730: महराजगंज में ओवरटेक की होड़, दो ट्रेलरों की जोरदार भिड़ंत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में राष्ट्रीय राजमार्ग 730 (NH-730) पर रविवार भोर करीब चार…

1 hour ago

नगरा-भीमपुरा मार्ग पर आमने-सामने की टक्कर, युवक गंभीर

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगरा-भीमपुरा मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के समीप शनिवार देर रात…

1 hour ago

अच्छा पेड़–अच्छा फल

✍️ डा० कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’ ‘विद्या वाचस्पति’ जीवन सफ़र उनके लिए सुहावना है,जो…

2 hours ago

महराजगंज में होली पर उज्ज्वला की सौगात, 450 महिलाओं को मिला डेमो-चेक

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। होली से पहले महराजगंज की महिलाओं को बड़ी राहत मिली। कलेक्ट्रेट…

2 hours ago

खामेनेई के बाद कौन? ईरान की सत्ता पर किसका होगा नियंत्रण

अमेरिका-इजरायल हमलों के बीच अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने के दावों ने ईरान की…

4 hours ago

लखनऊ में मातम: खामेनेई की मौत पर महिलाओं का प्रदर्शन

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन की खबर…

4 hours ago