डॉ भीमराव अंबेडकर की हर्षोल्लास के साथ मनाई गई जयंती

बरहज/ देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
तहसील क्षेत्र में कई स्थानों पर भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहुजन समाज पार्टी के जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार पर सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि, पूरे जनपद में जुलूस निकालकर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाया गया, लेकिन बरहज में हम लोगों को जन्मदिन मनाने का परमिशन नहीं दिया गया, आगे उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि कहां का न्याय है कि उसी जनपद में अन्य जगहों पर जुलूस निकालकर के गाजे-बाजे के साथ डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाया गया और हम लोगों को साधारण तरीके से भी संविधान निर्माता को याद करने की अनुमति नहीं दी गई। जबकि श्वेता जयसवाल ने बताया कि प्रथम कानून मंत्री होते हुए भी बाबा साहब ने अपने विषय में कुछ नहीं सोचा सिर्फ समाज और भारत के शोषित, दलित, पिछड़े, वर्ग के हित की अंत तक बात करते रहे, लेकिन आज बड़े ही दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि, प्रशासन के द्वारा हमें उनको याद करने की भी अनुमति नहीं दी गई जो अत्यंत ही चिंता का विषय है। उन्होंने बताया कि एक तरफ केंद्र व राज्य सरकार के द्वारा सभी विद्यालय और सभी दफ्तरों को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर बंद रखने का निर्देश जारी किया गया, लेकिन हमें उन्हें याद करने के लिए यहाँ की प्रशासन के द्वारा अनुमति नहीं दी गयी। लेकिन देखा जाय तो भलुअनी, मईल, सोनू घाट, देवरिया एवं जनपद में विभिन्न विभिन्न स्थानों पर बाबा साहब की जयंती मनाई गई, लेकिन हम लोगों को इसकी अनुमति नहीं दी गई। ज्ञानेंद्र सिंह ने स्थानीय प्रशासन पर आरोप लगाते हुए बताया कि हम इसका निष्पक्षता से जांच करने की मांग करते हैं।वही
बाबा राघव दास भगवानदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय पर बाबा साहब की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें पूर्व प्राचार्य डॉ अजय मिश्रा, बड़े बाबू रविंद्र मिश्रा, विनय मिश्रा, मनीष श्रीवास्तव के साथ अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।जयंती समारोह के क्रम में भलुअनी
टेकुआ चौराहे पर शांति सद्भावना मंच के राज्य समन्वयक रामकिशोर चौहान के नेतृत्व में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 132 वी जयंती मनाई गई।

rkpnews@somnath

Recent Posts

PM मोदी–तारिक रहमान संवाद से मजबूत होंगे द्विपक्षीय रिश्ते

बांग्लादेश चुनाव नतीजे 2026: BNP की ऐतिहासिक जीत पर PM मोदी की बधाई, भारत–बांग्लादेश संबंधों…

40 minutes ago

कस्टमर केयर बनकर ठगी करने वाला गिरोह बेनकाब, 5 आरोपी जेल भेजे गए

मऊ में अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश, बिहार के 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार मऊ…

42 minutes ago

होसकोटे हाईवे पर SUV, बाइक और ट्रक की टक्कर से 7 मौतें

कर्नाटक सड़क हादसा: बेंगलुरु ग्रामीण में भीषण टक्कर, 7 की मौत, हाईवे पर मचा कोहराम…

42 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बिहार सरकार एक्शन मोड में, अवैध कब्जों पर सख्ती

बिहार में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा हटाने का बड़ा अभियान, जीरो टॉलरेंस नीति लागू…

2 hours ago

हाथियों का आतंक: चूरचू प्रखंड के आंगो गोंदवार भुइया टोली गांव में 6 की मौत, दो मासूम शामिल

चूरचू प्रखंड में हाथियों का कहर: एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हजारीबाग…

2 hours ago

ड्यूटी से लौटे CISF जवान ने घर में देखा भयावह दृश्य

रामगढ़ के पतरातू में CISF कॉलोनी में महिला की आत्महत्या, PVUNL परिसर में शोक—पुलिस जांच…

2 hours ago