दर्जनों गांव शुद्ध पेय जल से कोसो दूर

श्रीदत्तगंज/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा) ।

क्षेत्र के लगभग एक दर्जन गांवों के लोगों का शुद्ध पेयजल मिलने का सपना अधूरा रह गया। हालत यह है कि सात साल पहले बने पानी की टंकी मानक के विपरित बनाए जाने से पानी की आपूर्ति इस टंकी से अभी तक नहीं हो पाई है।
शासन ने विकास खण्ड श्रीदत्तगंज क्षेत्र के लगभग एक दर्जन गांवों में ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए लगभग पांच लाख रुपए की लागत से पानी की टंकी का निर्माण कराया। पानी की टंकी के निर्माण के साथ ट्यूबवेल का रिबोर कराया गया। ट्यूबवेल रिबोर कराने के बाद इसके लिए मोटर पम्प लगा दिया गया। कुछ जगहों पर पानी की आपूर्ति के लिए पाइप लाइन गांवों में बिछा दिया गया परन्तु पानी की टंकी मानक के विपरित निर्माण होने पर जगह जगह दीवार अथवा उसके फर्श में दरार ले लिया और पानी जगह जगह से बह जाने लगा। इससे ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा था। तमाम जगहों से पानी आपूर्ति न हो पाने से मोटर पम्प चोरी चलें गये। ग्राम पिंपरी में लगभग सात साल पहले बने पानी की टंकी खराब होने से बंद पड़ी है। उसका मोटर पम्प काफी समय पहले चोरी हो गया। ग्रामीण राम देव,मंजूर अहमद,शिव कुमार,जनक राम, जलालुद्दीन, मोहम्मद बशीर ने बताया कि पानी की टंकी मानक के विपरित निर्माण किए जाने से ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति नहीं हो सकीं है। पानी आपूर्ति का मोटर पम्प काफी पहले चोरी हो गया है। इसके रखरखाव की जिम्मेदारी किसी विभाग ने नहीं ली है। सहायक पंचायत अधिकारी विकास खण्ड श्रीदत्तगंज बाबूराम पाण्डेय ने बताया कि पानी की टंकी कब व किस विभाग ने निर्माण कराई है। इसकी जानकारी विकास खण्ड कार्यालय पर उपलब्ध नहीं है। पानी की टंकी के रखरखाव की जिम्मेदारी पंचायत विभाग के पास नहीं है। टंकी का निर्माण किस विभाग ने बनवाया है इसका पता लगाकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

डीडीयू विश्वविद्यालय ने परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाई

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की परीक्षाओं के…

9 hours ago

एलईडी प्रचार वाहन संग ‘स्कूल चलो अभियान’ की रैली, नामांकन बढ़ाने को जनजागरण तेज

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर…

11 hours ago

Deoria Gas Crisis: सर्वर फेल या सिस्टम फेल? पहले ही दिन गैस संकट से बिगड़ी व्यवस्था

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही जिले में गैस…

14 hours ago

Deoria News: कमर्शियल गैस कीमत बढ़ोतरी के विरोध में सपा का प्रदर्शन, बरहज में किया विरोध

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कमर्शियल गैस सिलेंडर के मूल्य में 195 रुपये की बढ़ोतरी के…

14 hours ago

ज्यूडिशियल काउंसिल ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की बढ़ी कीमत वापस लेने की मांग की

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हाल ही में…

15 hours ago

महापौर व नगर आयुक्त ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

निर्माण में लापरवाही पर जताई नाराजगी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न…

15 hours ago