पार्टी का परिवार बड़ा हो रहा है, 80 की 80 सीटें जीतेंगे: ब्रजेश पाठक
संत कबीर नगर/ लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)। जिले के समाजवादी पार्टी व कई अन्य दलों से जुड़े दर्जनों नेता भारतीय जनता पार्टी में रविवार की सुबह लखनऊ मे शामिल हुए। इस अवसर पर यूपी सरकार के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सभी को पार्टी में शामिल करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का परिवार बड़ा होता जा रहा है। निश्चित तौर पर उत्तर प्रदेश में हम 80 की 80 सीटें जीतेंगे। इसके साथ ही पूरे देश में 400 पार का जो नरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया है, वह भी साकार होगा।
भाजपा के प्रदेश कार्यालय, लखनऊ में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक की अध्यक्षता में राज्य सभा सांसद अमरपाल मौर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष त्रयंबक त्रिपाठी की उपस्थिति में विभिन्न राजनीतिक दलों से आए नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई।
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि चुनाव का अहम समय चल रहा है। आप सभी ने ऐसे समय में सदस्यता ग्रहण करने का काम कर रहे हैं, जब विभिन्न पार्टियों चुनाव लड़ रही है। बड़े नेता प्रधानमंत्री की नीतियों से प्रभावित होकर उनके द्वारा किए गए कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी ज्वाइन कर रहे हैं। उप मुख्यमंत्री श्री पाठक ने कहा कि जनता से जुड़ाव रखने वाले पूर्व विधायक जय चौबे सपा से बीजेपी में आ गए हैं। पूर्व अध्यक्ष और अनेक जिला अध्यक्ष आज पार्टी सदस्यता ले रहे हैं। आप सभी का स्वागत है। आपके साथ बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान भी आए हैं। उनके हाथ में बड़ा जिम्मा है, उनका भी पार्टी में स्वागत है।
इस अवसर पर पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण चतुर्वेदी “जय चौबे”, जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव के अतिरिक्त जिला पंचायत सदस्य अजय शर्मा, सपा जिला उपाध्यक्ष कौशल चौधरी, जगत जायसवाल नगर पालिका अध्यक्ष खलीलाबाद, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मगहर अश्वनी गुप्ता, जिला अध्यक्ष (प्रधानसंघ) जगदीश चौधरी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र पासवान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिनेश सिंह ‘मन्नू’, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ब्रम्हशंकर भारती, बसपा से पूर्व ब्लॉक प्रमुख सिरपत यादव व पूर्व ब्लॉक प्रमुख व वर्तमान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मुमताज अहमद ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मीडिया सहप्रभारी श्री हिमांशु दुबे ने किया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव राय, मंत्री शंकर गिरी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित व डॉ. अंकुश त्रिपाठी उपस्थित रहे।
ढाबे पर खाना खा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, देवरिया में सनसनी—सीसीटीवी खंगाल रही…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दरौली ग्राम सभा में फॉर्मर…
सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-मालीपुर मार्ग पर खटंगा चट्टी के समीप…
IPL 2026 के 20वें मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mumbai…
“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…