बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बघौचघाट कस्बे में संचालित किंग्स पब्लिक स्कूल बघौचघाट के प्रांगण में वार्षिक उत्सव एवं विदाई समारोह धूम धाम के साथ मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने विभिन्न तरह की झांकी,राष्ट्रीय गीत,स्वागत गीत और एकांकी प्रस्तुत कर दर्शकों के मन को मोह लिया। कक्षा दसवीं के छात्र आदित्य यादव ने पढ़अ लिखअ बबुआ कालमिया में जान बा चर्चित गीत पर दर्शकों को खूब झुमाया। विद्यालय के अर्धवार्षिक परीक्षा में प्रथम स्थान , द्वितीय स्थान और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रत्येक कक्षा से तीन बच्चों को मेडल देकर मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया है।वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तौकीर अली एवं विशिष्ट अतिथि रामप्रताप सिंह ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की मंगलकामनाएं की।
वही मुख्य अतिथि ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि इस विद्यालय के बच्चों को इतने अच्छे तरीकों से अनुशासन जिन शिक्षकों ने सिखाया और पढ़ाया है वे काबिले बधाई के पात्र हैं।यहां के बच्चे बहुत ही अनुशासित हैं।जो निश्चित रूप से बोर्ड की परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करके अपने माता,पिता के नाम साथ अपने गांव एवं विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।इस दौरान कार्यक्रम का संचालन राम इकबाल यादव ने किया।विद्यालय के प्रबंधक मु जमशेद आलम ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।इस दौरान प्रधानाचार्य मोहम्मद हादी हुसैन,विजय प्रताप श्रीवास्तव, जावेद आलम,अमन यादव,गौतम यादव,भैरू यादव,रामविलास यादव,असलम खान,अरमान खान,अबुल्लैस सिद्दीकी,रंभा देवी,अमरावती देवी, जैतून खातून,यासमीन खातून,काजल कुमारी,उषा कुमारी आदि मौजूद रहे।
रात 10 बजे के बाद डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई प्रशासन…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि मंदिर,…
पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की मैट्रिक परीक्षा 2026 की शुरुआत…
देवरिया में राष्ट्रीय लोक अदालत 2026 को लेकर बैंकों की बड़ी तैयारी, ऋण वसूली मामलों…
गुमला सड़क हादसा: स्कूल जा रहे बच्चों का ऑटो पलटा, 9 वर्षीय छात्रा की मौत,…
गौशालाओं की बदहाली पर फूटा गुस्सा, बजरंग दल–विहिप का चक्काजाम महाराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद…