दहेज पीड़िता ने पति समेत चार पर दर्ज कराया मुकदमा

गोला/गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l बड़हलगंज थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। आकांक्षा चौरसिया ने अपनी शिकायत में बताया कि उनकी शादी 22 जनवरी 2024 को सुजीत चौरसिया से हुई थी।
शादी के बाद से ही पति, सास उर्मिला देवी, जेठ सत्येंद्र चौरसिया और जेठानी हर्षिता चौरसिया दहेज की मांग को लेकर उनका शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करने लगे। ससुराल वाले उनके पिता से एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे,
पीड़िता ने पति का कहीं और अवैध संबंध होने का आरोप लगाया है। पीडिता ने इसका विरोध किया, तो पति ने कहा कि उन्होंने शादी केवल समाज की नजर में रहने के लिए की है। इसके बाद पति और जेठानी ने उन्हें रास्ते से हटाने की साजिश रचनी शुरू कर दी,जान का खतरा देखते हुए पीड़िता दिसंबर 2024 से अपने मायके में रह रही हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 85, 115(2), 352, 351(3) और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 व 4 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। सभी आरोपी आजमगढ़ जिले के लाटघाट थाना क्षेत्र के तरीका गांव के निवासी हैं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

रविवार को किस राशि की चमकेगी किस्मत?

राशिफल 1 मार्च 2026: रविवार का दिन किन राशियों के लिए शुभ, पढ़ें मेष से…

13 minutes ago

1 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ: ओटावा संधि से यूरो मुद्रा तक, इतिहास में दर्ज बड़े फैसले

1 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – वैश्विक और राष्ट्रीय इतिहास1 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ विश्व…

46 minutes ago

1 मार्च 2026 राहुकाल में भूलकर भी न करें ये कार्य

तिथि विवरणपंचांग 01 मार्च 2026 के अनुसार यह दिन फाल्गुन माह, शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि…

1 hour ago

भाटपार रानी से कनाडा तक: उज्जवल दीक्षित की ग्लोबल उड़ान

देवरिया के लाल उज्जवल दीक्षित ने रचा इतिहास: कनाडा की यूनिवर्सिटी ऑफ सस्केचवान में टॉप-5,…

6 hours ago

ट्रंप बोले—जरूरत पड़ी तो करूंगा दखल, पाकिस्तान नेतृत्व की सराहना

वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच…

9 hours ago

La Paz के पास भीषण विमान हादसा, 15 की मौत

ला पाज (राष्ट्र की परम्परा)। Bolivia की राजधानी La Paz के पास शुक्रवार को एक…

9 hours ago