घर–घर गणना की अवधि 11 दिसम्बर तक बढ़ी, बूथ लेवल अधिकारियों व एजेंटों की बैठक के निर्देश

संत कबीर नगर( राष्ट्र की परम्परा)। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम–2026 के तहत घर–घर गणना की अवधि को 11 दिसम्बर 2025 तक बढ़ा दिया गया है।
इसी क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देशित किया है कि बढ़ी हुई अवधि में बीएलओ के साथ बीएलए की बैठक सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जिन बूथ लेवल अधिकारियों ने गणना प्रपत्रों का शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा कर लिया है, वे तत्काल संबंधित बूथों पर नियुक्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों के साथ बैठक करें। वहीं जैसे-जैसे डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया पूर्ण होती जाए, संबंधित बूथों की बैठकें भी समय पर आयोजित की जाएं।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बीएलओ व बीएलए के साथ आयोजित होने वाली इन बैठकों का कार्यवृत्त, उपस्थिति, पावती, फोटोग्राफ्स (लैटिट्यूड एवं लॉन्गिट्यूड सहित) तथा बूथ लेवल एजेंट के टेस्टिमोनियल (अधिकतम 30 सेकंड) निर्धारित प्रारूप में तैयार किए जाने आवश्यक हैं।
इसके साथ ही बूथ लेवल अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि ईसीआई नेट ऐप से अनुपस्थित, शिफ्टेड, मृतक एवं डुप्लीकेट निर्वाचकों की सूची डाउनलोड कर बैठक के दौरान बूथ लेवल एजेंटों को उपलब्ध कराएं तथा उनकी प्राप्ति भी सुनिश्चित करें।
अंत में जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि तैयार कार्यवृत्त, उपस्थिति, फोटोग्राफ्स, पावती एवं टेस्टिमोनियल निर्धारित प्रारूप में गूगल फार्म पर अपलोड कराए जाएं तथा सभी अभिलेखों की एक प्रति जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में नववे पोषण माह का शुभारंभ किया गया

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के ब्लॉक विक्रमजोत सभागार में बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में…

1 hour ago

सेवा संकल्प अभियान से जन-जन को जोड़ने की तैयारी, 17 सितंबर से शुरू होगा महीनेभर का कार्यक्रम

विकसित भारत@2047 के संकल्प के साथ गांव से शहर तक होंगे विविध आयोजन, विभागवार अधिकारियों…

2 hours ago

11 पदकों के दम पर एकेडमिक ग्लोबल स्कूल बना ओवरऑल रनरअप, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल

दो स्वर्ण समेत 11 पदक जीतकर स्कूल ओलंपिक्स में हासिल किया दूसरा स्थान गोरखपुर (राष्ट्र…

2 hours ago

मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण पूरा करने वाले 20 प्रशिक्षार्थियों को मिले प्रमाण-पत्र

छह दिव्यांगजनों को वितरित की गई व्हीलचेयर, स्वरोजगार के लिए कौशल का उपयोग करने का…

2 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना वादों के निस्तारण पर जोर, 12 सितंबर को लगेगा स्वास्थ्य शिविर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक…

2 hours ago

युवा सम्मेलन में संविधान और भारतीय संस्कृति पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मिहींपुरवा खंड…

2 hours ago