वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
पूर्वोत्तर रेलवे का वाराणसी मंडल प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील है। होली त्यौहार को ध्यान में रखते हुए मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव ने आमजन से अपील है कि चलती गाड़ी पर गोबर, कीचड़, पत्थर आदि न फेकें। इससे लोको पायलट/गार्ड, यात्री एवं रेलकर्मी घायल हो सकते है। स्टेशन एवं गाड़ियों में स्वच्छता बनाये रखने में रेल प्रशासन को सहयोग करें। यात्रीगण गाड़ियों की छत, कप्लिंग पर बैठकर अथवा पावदान पर लटक कर यात्रा न करें।
स्टेशन पर एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिये पैदल उपरिगामी पुल का उपयोग करें। यात्रा के दौरान विस्फोटक एवं ज्वलनशील पदार्थो के साथ लेकर यात्रा न करें तथा किसी भी अपरिचित व्यक्ति से खाद्य सामग्री स्वीकार न करें, इसमें जहर मिला हो सकता है। अपने यात्रा टिकट हेतु दलालों के चंगुल में न फॅसे, यात्रा टिकट सदैव रेलवे टिकट काउन्टर अथवा आई.आर.सी.टी.सी. के वेबसाइट या आई.आर.सी.टी.सी. के अधिकृत एजेन्ट से प्राप्त करें।
प्रमुख नगरों के लिये होली विशेष गाड़ियों का संचलन किया जा रहा है। इन गाड़ियों में बर्थ आरक्षित करा कर अपनी यात्रा को सुखद बनावें। यात्रा के दौरान किसी भी सहायता के लिये हेल्प लाइन नम्बर 139 डायल करें।
नियम तोड़ने वालों पर सख्ती जारी-ओवरलोडिंग पर पुलिस का जीरो टॉलरेंस महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।…
अलर्ट प्रशासन, सतर्क पुलिस और जागरूक जनता- तीनों के समन्वय से शांतिपूर्ण रही ईद महराजगंज…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 11 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के…
हर पात्र महिला को समूह से जोड़ना प्राथमिकता, समन्वित प्रयास से बनेगी लखपति दीदी महराजगंज…
सिकंदरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l क्षेत्र के ग्राम सभा तिलौली मे बन रही सड़क का निर्माण…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)l तिलहर थाना क्षेत्र से पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी…