विशम्भरपुर सरयू नहर में दिखी डॉल्फिन,वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू

सादुल्लानगर/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)। सादुल्लानगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा विशम्भरपुर के पास स्थित सरयू नहर में गुरुवार को एक दुर्लभ प्रजाति की डॉल्फिन देखी गई। अचानक नहर में हलचल देख स्थानीय ग्रामीण जब पास पहुंचे तो पानी में उछलती एक डॉल्फिन को देख सभी हैरान रह गए। डॉल्फिन को देखकर ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। कई लोगों ने अपने मोबाइल से वीडियो और फोटो भी बनाईं। यह दृश्य बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों के लिए आश्चर्य और रोमांच से भरा रहा।स्थानीय निवासी रामकुमार, राजनपाल, सुशील, उमंग, विजय आदि ने बताया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि अपने गांव के पास नहर में डॉल्फिन जैसी जलजीव दिखाई देगी। यह उनके लिए एक अविस्मरणीय पल बन गया। पर्यावरण प्रेमियों ने इस घटना को प्रकृति की ओर सकारात्मक संकेत माना है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह संभवतः गंगा डॉल्फिन थी, जो कि एक विलुप्तप्राय प्रजाति मानी जाती है और कभी-कभी सरयू या घाघरा जैसी नदियों में देखी जाती है।घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। रेंजर वीरेंद्र तिवारी के नेतृत्व में वन दरोगा सुभाष यादव और सहयोगी कर्मचारी बहुसूरत, मनीराम, चंद्रभान, पतिराम, वरसाती, हामीद, सुनील,व लल्लू ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। जाल की सहायता से डॉल्फिन को सुरक्षित बाहर निकाला गया और उसे सरयू नदी अयोध्या में छोड़ दिया गया।

Karan Pandey

Recent Posts

सुल्तानपुर में पत्नी और प्रेमी पर पति की हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

सुल्तानपुर/उत्तर प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। लंभुआ कोतवाली थाना क्षेत्र के मदनपुर पनियार गांव में सोमवार…

47 minutes ago

Social Democratic Party of Germany ने बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर रोक की उठाई मांग

जर्मनी में बच्चों पर सोशल मीडिया के प्रभाव को लेकर बहस तेज हो गई है।…

53 minutes ago

Supreme Court of India की सख्त टिप्पणी, नफरत भड़काने वाले बयानों पर याचिका संशोधित करने के निर्देश

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। मंगलवार (17 फरवरी, 2026) को Supreme Court ने उच्च संवैधानिक…

1 hour ago

कड़ी निगरानी में शुरू हुईं CBSE की बोर्ड परीक्षाएं

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। CBSE परीक्षा 2026 मंगलवार से जिले में शुरू हो…

1 hour ago

औरैया: त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट, संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ेगी निगरानी

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी धार्मिक और सांस्कृतिक पर्वों को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में…

1 hour ago

मऊ: राजस्व वसूली में ढिलाई पर प्रशासन सख्त, बकायेदारों की संपत्ति कुर्क करने के निर्देश

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद प्रशासन ने वित्तीय अनुशासन और राजस्व संग्रहण को मजबूत करने…

1 hour ago