पटना AIIMS में डॉक्टरों की हड़ताल, आपात सेवाएं ठप — विधायक चेतन आनंद को लेकर विवाद गहराया

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार की राजधानी स्थित एम्स पटना में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टरों ने अचानक हड़ताल का ऐलान कर दिया। डॉक्टरों की यह हड़ताल राजद विधायक चेतन आनंद और उनके सुरक्षाकर्मियों द्वारा कथित दुर्व्यवहार और हमले के विरोध में शुरू की गई है। सूत्रों के मुताबिक, एम्स में इलाज के लिए पहुंचे विधायक चेतन आनंद और उनके साथ मौजूद सुरक्षाकर्मियों पर रेजिडेंट डॉक्टरों और अस्पताल के सुरक्षा कर्मियों के साथ हाथापाई करने का आरोप है। इस घटना से आक्रोशित होकर रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (RDA) ने आपात बैठक बुलाई और तत्काल प्रभाव से सभी आपात सेवाएं ठप करने का फैसला लिया। डॉक्टरों की अचानक हड़ताल से एम्स में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इमरजेंसी सहित कई अहम विभागों में इलाज प्रभावित हुआ है। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन से जल्द समाधान निकालने की अपील की है। रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन का कहना है कि –

“हम अस्पताल में अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी से करते हैं। यदि हम पर ही हमला होगा तो हम कैसे सुरक्षित रहेंगे? यह केवल डॉक्टरों का नहीं, पूरे चिकित्सा जगत का अपमान है। जब तक दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती, हड़ताल जारी रहेगी।”

इस विवाद ने राजनीतिक रूप भी लेना शुरू कर दिया है। एक ओर जहां डॉक्टरों को चिकित्सा समुदाय और आम जनता का समर्थन मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर विधायक चेतन आनंद पक्ष से अभी तक इस पर कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं आई है। इस पूरे घटनाक्रम पर एम्स प्रशासन और राज्य सरकार की चुप्पी भी सवालों के घेरे में है। स्वास्थ्य व्यवस्था पहले से ही दबाव में है और ऐसे में आपात सेवाओं का बंद होना जनता के लिए संकट का कारण बन गया है।

Karan Pandey

Recent Posts

काशीदास बाबा पूजन समारोह में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, भव्य कलश यात्रा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर में आयोजित काशीदास बाबा पूजन समारोह…

6 hours ago

अमेरिका-ईरान टकराव: क्या दुनिया एक और वैश्विक संकट की ओर बढ़ रही है?

अमेरिका-ईरान तनाव: समझौते और युद्ध के बीच झूलती दुनिया, ट्रंप की बदलती रणनीति से बढ़ी…

6 hours ago

गुमटी का ताला तोड़कर चोरी करने वाला बाल अपचारी पुलिस संरक्षण में, नगदी बरामद

कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी की घटना का खुलासा कर 1300 रुपये किए बरामद…

20 hours ago

वृद्धा से पानी मांगकर छीनी थी चेन, पुलिस ने दो चेन स्नेचरों को गांजा व चोरी की बाइक के साथ पकड़ा

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

20 hours ago

आकाशीय बिजली से महिला की मौत

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l लार थाना क्षेत्र के बभनौली पांडे गांव में रविवार को आंधी-तूफान और…

20 hours ago

तेज आंधी पानी में गिरा पेड़ विद्युत व्यवस्था ध्वस्त

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर बाई पास मार्ग से जुड़े एन एच…

20 hours ago