संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l जिला जेल के डॉक्टर की हैरान करने वाली करतूत सामने आई है। डॉक्टर की पत्नी ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए दो दिन से पुलिस से कार्यवाही की मांग कर रही थी। पुलिस ने मंगलवार को संज्ञान लेते हुए कार्यवाही की है।
मिली जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला जेल में तैनात डॉक्टर पर उसकी पत्नी ने आरोप लगाया है कि वह खुद की पोर्न वीडियो बनाकर उसे पोर्न साइट पर अपलोड करता है।
डॉक्टर की पत्नी का कहना है कि जेल का भी डॉक्टर होने के नाते उसके पति को जिला जेल में सरकारी आवास में ही अपनी पोर्न वीडियो बनाता है। वह खुद को ट्रांसजेंडर बताकर अपनी पोर्न वीडियो शूट करता है और फिर उसे पोर्न साइट पर डाल देता है। डॉक्टर की पत्नी का कहना है कि जब उसने इसका विरोध किया तो उसके पति ने उसके साथ मारपीट की। आजिज आकर पत्नी ने पुलिस से मामले की शिकायत की है।
जिले के सीएचसी खलीलाबाद पर तैनात डॉ. वरुणेश दुबे चर्चाओं में आ गए हैं। डॉक्टर पर उनकी पत्नी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। डॉक्टर की पत्नी ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है और अपने पति का पूरा कारनामा मय पोर्न वीडियो सहित बताया है।
पत्नी का कहना है कि उसका पति अपने सरकारी आवास पर अपनी ही पोर्न वीडियो बनाता है। वह खुद को ट्रांसजेंडर बताता है और अपनी पोर्न वीडियो पोर्न साइट पर अपलोड कर देता है। पत्नी का कहना है कि जब उसे इस बात की जानकारी मिली तो वह चौंक गई। उसने अपने पति से इसको लेकर बात की। डॉक्टर ने पत्नी के साथ बात करने के बजाय की मारपीट की। जब उसने यह बात अपने पिता और भाई को बताई तो वह पति से मिलने आए। इस दौरान डॉक्टर ने उनके साथ भी मारपीट किया।
पत्नी के रातभर आवास के बाहर बैठे रहने पर पुलिस अधीक्षक ने घटना को काफी गंभीरता से लेते हुए डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश देते हुए आवास की जांच पड़ताल कराई और आवास की वीडियोग्राफी कराते हुए सील कर दिया। डॉक्टर को भी हिरासत में ले लिया गया है।
उधर पत्नी ने आरोप लगाया है कि समय से कार्यवाही ने होने का कारण डॉक्टर ने पीछे से आवास में घुस कर सबूतों के साथ छेड़छाड़ कर दी है।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के घुघली थाना क्षेत्र के बरवां खुर्द गांव में बुधवार…
पश्चिम एशिया में जारी तनाव और युद्ध जैसे हालात के बीच अमेरिका ने अपनी अत्याधुनिक…
05 मार्च 2026 का राशिफल चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि पर आधारित…
5 मार्च का इतिहास: विश्व और भारत की महत्वपूर्ण घटनाएँ 5 मार्च का इतिहास –…
पंचांग 05 मार्च 2026: गुरुवार का विस्तृत पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और चंद्र राशि🗓 आज…
अमेठी (राष्ट्र की परम्परा)। रंगों और उमंग का पर्व होली इस बार Amethi जिले के…