लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को राजधानी लखनऊ में ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश भर से आए फरियादियों से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में 50 से अधिक लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। इनमें रायबरेली जिले के थाना खीरो के ग्राम बरवलिया निवासी एक युवक ने भी मुख्यमंत्री से गुहार लगाई। युवक ने बताया कि उसके पिता किडनी, हृदय और यूरिन संबंधी गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराना अब संभव नहीं हो पा रहा है।
मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि मरीज को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जाए। साथ ही, इलाज की अनुमानित लागत का एस्टीमेट तैयार कराकर शासन को भेजने को कहा, ताकि सरकारी स्तर पर सहयोग उपलब्ध कराया जा सके।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरोसा दिलाया कि किसी भी मरीज को इलाज के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। सरकार हर जरूरतमंद को मदद उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
कोलंबो (राष्ट्र की परम्परा खेल डेस्क)। भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबला सिर्फ एक…
आदर्श नगर पंचायत सिकन्दरपुर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हर वर्ष की भांति इस…
सिकंदरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l बलिया–सिकंदरपुर मार्ग पर पंदह मोड़ के सामने रविवार की शाम टेंपो…
आगरा। (राष्ट्र की परम्परा)सामाजिक समरसता और संविधान निर्माता के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के…
आगरा। (राष्ट्र की परम्परा)खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय खाद्य…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेंहदावल थाना क्षेत्र के बेलौली गांव के…