विभिन्न योजनाओ पर डीएम की समीक्षा बैठक

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
नगर निकाय की विभिन्न योजनाओं यथा स्वच्छ भारत मिशन नगरीय, राज्य वित्त आयोग, दीनदयाल उपाध्याय योजना आदि की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
उक्त बैठक में नगर निकाय व सभी अधिशासी अधिकारियों से उनके नगर निकायों में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति जानी गई। इस क्रम में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना, 15 वा वित्त आयोग, राज्य वित्त आयोग, एमआरएफ सेंटर निर्माण, स्वच्छ भारत मिशन, आदि के संदर्भ में प्रगति की समीक्षा बैठक की गई।जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी अधिशासी अधिकारियों को समय से सभी लंबित कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। तालाब निर्माण संबंधी कार्यों को बारिश से पहले पूर्ण कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया। कसया के पास राष्ट्रीय राजमार्ग के पास फेंके जा रहे हैं कचरे के संदर्भ में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद कसया को निर्देशित किया गया कि यत्र तत्र कचरा ना फेंका जाए। अधिशासी अधिकारी पडरौना से पूर्ण/ अपूर्ण कार्य व प्रगतिशील कार्यों की रिपोर्ट ली गई। अधिशासी अधिकारी पडरौना पर जिलाधिकारी ने कार्य की धीमी प्रगति व लापरवाही पर चार्ज शीट किए जाने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी व सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्माण कार्य स्थलों पर नियमित विजिट किए जाने हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी नगर निकाय अध्यक्षों को भी महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों के निरीक्षण किये जाने हेतु अनुरोध किया। जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन कार्यो में विवादित सभी मामलों में संबंधित उप जिलाधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए, सभी विवादित मामलों का निस्तारण किए जाने हेतु निर्देश दिया और यह कहा कि किसी भी परियोजना को स्वीकृत करने से पहले किसी भी प्रकार के विवाद का निस्तारण करवा लिया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि ठेकेदार के कार्य नहीं करने पर उन्हें नोटिस देकर कार्य शुरू करवाया जाए।
अंत में सभी अधिशासी अधिकारियों को टेंडर की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि टेंडर या बिड की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता ना हो। इस अवसर पर नगर निकाय अध्यक्षों द्वारा उनके क्षेत्र की समस्याएं भी जानी गई व उन सभी समस्याओं के निस्तारण हेतु जिलाधिकारी द्वारा आश्वासन दिया गया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी देवीदयाल वर्मा, सभी नगर निकायों के अध्यक्ष, प्रतिनिधि तथा सभी अधिशासी अधिकारी गण उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

मेदांता गुरुग्राम और लॉज निपाल नं. 38 की पहल

गोरखपुर में सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प 21 और 22 जून को…

19 hours ago

पकड़े गए सड़क पर खड़े ट्रकों एवं स्कूल के बगल से शराब की दुकानको हटाने की उठी मांग

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील बरहज मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय समानता…

19 hours ago

निर्माणाधीन हाईवे पर हादसो का सिलसिला डम्पर की चपेट में आकर एक की मौत

धूल से आसपास के लोग परेशान, ट्रकों की तेज रफ्तार पर उठे सवाल, भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की…

20 hours ago

मालिक के इंतजार में पोखरी किनारे डटी रही गाय, दर्दनाक हादसे ने झकझोरा गांव

कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: पोखरी में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गाय की…

3 days ago

विकास प्रदर्शनी व जनकल्याणकारी शिविर का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 12…

3 days ago

पुलिस महकमे में आंशिक फेरबदल नवागत आभा सिंह बनीं सीओ कैंट

एसएसपी ने महत्वपूर्ण सर्किल की सौंपी जिम्मेदारी, अरुणकुमार एस को सीओ लाइन का प्रभार गोरखपुर(राष्ट्र…

3 days ago