संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर द्वारा जनपद के ऐसे विभागो में जिनमें अधिकारी/कर्मचारियों का पद विगत कई अरसे/माहों से रिक्त चल रहा है, पर तैनाती किये जाने हेतु सम्बन्धित विभागों से रिक्त पदों से सम्बन्धित आख्या प्राप्त करते हुए तैनाती किये जाने के सम्बन्ध में शासन में सम्बन्धित विभागीय अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, महानिदेशक एवं निदेशक को पत्र भेजा गया है।
जिलाधिकारी ने जनपद के विभिन्न विभागों जिसमें वन प्रभाग में 27 रिक्त पद, कृषि विभाग में 63, महिला कल्याण एवं बाल विकास एवं पुष्टाहार में 62, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में 31, पशुपालन विभाग में 48, माध्यमिक शिक्षा में 07, बेसिक शिक्षा विभाग में 02, अर्थ एवं संख्या विभाग में 13, श्रम एवं सेवायोजन विभाग में 02, सहकारिता में 13, युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकासदल विभाग में 10, अल्पसंख्यक कल्याण में 04, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण में 04 तथा जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास में 06 रिक्त पदों के सापेक्ष अधिकारियों/कर्मचारियों की तैनाती किये जाने के सम्बन्ध में शासन को पत्र भेजकर अवगत कराया है।
कपरवार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)राप्ती नदी पर स्थित कपरवार सेतु पर सुरक्षा कारणों से वाहनों के आवागमन…
वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति…
पहले ही दिन फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)सदर…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सक्रिय…
डीएम बोले- आयोग के निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी ढंग से पूरी की जा रही प्रक्रिया,…
संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। सड़क पर रहने वाले अनाथ, परित्यक्त और असहाय व्यक्तियों के चिन्हांकन…