वन विभाग व एसएसबी की संयुक्त टीम ने भारी संख्या में कछुआ किया बरामद

संयुक्त टीम ने 32 पीस कछुआ के साथ एक को गिरफ्तार कर भेजा जेल

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।सोनौली कोतवाली क्षेत्र के श्याम काट रोहिन नदी के किनारे बुधवार की भोर में वन विभाग व एसएसबी की संयुक्त टीम गस्त कर रही थी तभी एक युवक दिखाई दिया। उत्तरी चौंक रेंज के घोड़हवां बीट के फारेस्टर जितेन्द्र कुमार गौड़ ,अशोक कुमार पासवान, राजेश श्रीवास्तव व एसएसबी टीम में एएसआई मोहन कुमार,आरक्षी वी मलाई सेलवा, रतन राय, राहुल की संयुक्त टीम ने युवक को दबोच लिया। युवक के पास से तस्करी का 32 पीस कछुआ बरामद हुआ।
संयुक्त टीम द्वारा पूछ-ताछ में युवक की पहचान परसा मलिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत झिंगटी निवासी छोटू पुत्र गुरू चरन के रूप मे हुई है। संयुक्त टीम ने अवैध 32 पीस कछुआ बरामद कर वन अधिनियम के तहत कार्यवाही कर आरोपी युवक को जेल भेज दिया। इस सन्दर्भ में डीएफओ नवीन प्रकाश शाक्य ने बताया कि तस्करी के लिए 32 पीस कछुआ के साथ एक युवक को हिरासत मे लेकर विधिक कार्रवाई करते हुए वन अधिनियम के तहत उसे जेल भेजा गया।

rkpnews@desk

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

1 hour ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

2 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago