बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिला मजिस्ट्रेट रवींद्र कुमार ने उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम के अंतर्गत विभिन्न अपराधों में संलिप्त जनपद के ग्यारह अभियुक्तों को दोषी ठहराते हुए छह महीने के लिए जिला बदर करने का आदेश दिया है। उन्होंने सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों को इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने का भी आदेश दिया।
जिला मजिस्ट्रेट ने आदेश दिया है कि आदेश तामीला की तिथि से सभी अभियुक्त तुरंत जनपद की सीमा से बाहर चले जाएं और 6 माह तक जनपद की सीमा में प्रवेश न करें। उन्होंने यह भी कहा है कि बलिया की सीमा से बाहर जाने की सूचना अभियुक्तों को अपने संबंधित थानों पर देना होगा और यह भी बताना होगा कि वे कहां रह रहे हैं। साथ ही अभियुक्तों को यह भी आदेशित किया गया है कि वे अपने पास कोई भी आग्नेयास्त्र या आपत्तिजनक वस्तु नहीं रखेंगे। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि जनपद में बेहतर कानून व्यवस्था और शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए ऐसे दोषियों पर आगे भी कार्रवाई होती रहेगी।
अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…
सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…
आगरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। ताजमहल घूमने पहुंचे पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर एक बार…
PWD की ई-टेंडरिंग व्यवस्था पर ठेकेदारों ने उठाए सवाल, जिम्मेदारी तय करने की मांग लखनऊ…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा के सुजौली थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी निवासी करिश्मा की प्रसव…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) 50 बेड के आयुष अस्पताल चितबड़ागांव में बुधवार को 11वां…