डीएम-एसएसपी ने गोला तहसील पर सुनी जनता की समस्याएं

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l सम्पूर्ण समाधान दिवस गोला तहसील में डीएम व एसएसपी ने तहसील गोला में आए हुए फरियादियों की समस्याओं को बारी-बारी से सुना, और
संबंधित अधिकारियों को निस्तारित करने का सक्त दिया निर्देश। तहसील दिवस में सीडीओ संजय कुमार मीना, एसडीएम गोला रोहित मौर्य, तहसीलदार गोला बृजमोहन शुक्ला, सहित और जनपद स्तरीय अधिकारी तहसील गोला में पहुंचकर अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे थे।

डीएम कृष्ण करुणेश ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अधिकारीगण अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन करते हुए, तहसील दिवसों में आए हुए फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण बिना किसी भेदभाव के करें, उन्हें किसी भी प्रकार परेशान करने की कोशिश ना करें अगर किसी की जमीनी विवाद की समस्या है, तो पुलिस और राजस्व की टीम मौके पर जाकर उसकी समस्याओं का समाधान कराएंl

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने संबंधित पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि किसी भी जमीनी विवाद में बिना राजस्व टीम लिए विवादित स्थल पर ना जाएंl किसी भी फरियादी को थाने या तहसील में बेवजह दौडाने का काम ना करें, अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए फरियादियों की समस्याओं का निराकरण करने का कार्य करें। एक छत के नीचे उसकी समस्याओं का समाधान हो सके इसी उद्देश्य से शासन ने महीने के पहले व तीसरे शनिवार को समाधान तहसील दिवस आयोजित करवा कर तहसील में पहुंचे हुए फरियादियों की समस्याओं का निराकरण एक छत के नीचे करने का निर्देश दिया है। उसके अनुपालन में सभी जिला स्तरीय अधिकारी तहसील दिवसों में पहुंचकर समस्याओं का निराकरण करने का कार्य करते हैं। उसका अनुपालन सभी लोग सुनिश्चित करे बेवजह किसी को परेशान करने का कार्य ना करें अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए फरियादियों की समस्याओं का समाधान गुण दोष के आधार पर निस्तारित करें। तहसील गोला में क्षेत्राधिकारी गोला जगत नारायण कनौजिया, सीएमओ आशुतोष दुबे सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

खुखुंदू चौराहा के पास भूसे से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, अहिल्यापुर मंदिर गेट के समीप हुआ हादसा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में रविवार को एक सड़क हादसा उस समय हो गया जब खुखुंदू…

4 hours ago

पूर्वांचल के स्थानीय नायक फतेह बहादुर शाही पर 16 को विशेष व्याख्यान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग…

6 hours ago

पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

निष्पक्ष व शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, 12 केंद्रों पर दो…

6 hours ago

नौतनवां में श्री सतगुरु देव महाराज के मूर्ति स्थापना दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा

भक्तों ने पूरे नगर में किया भ्रमण, सत्संग व प्रवचन से श्रद्धालुओं को मिला आध्यात्मिक…

6 hours ago

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान, 4 मई को आएंगे नतीजे

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। चुनाव आयोग ने देश के पांच राज्यों में होने वाले…

7 hours ago

गरीबी से जूझते परिवार में बेटी की शादी बनी चिंता, समाजसेवियों ने बढ़ाया मदद का हाथ

नौतनवां क्षेत्र के धोतिंयहवां गांव का मामला, ईद के बाद 26 मार्च को है शादी…

7 hours ago