डीएम–एसपी ने दी होली की शुभकामना एवं बधाई दी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर और पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने जनपदवासियों को रंगोत्सव होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख व समृद्धि की कामना की है।
जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट महेन्द्र सिंह तंवर ने बधाई देते हुए जनपदवासियों से अपील की है कि होली का पर्व सौहार्द व शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं। होली यानी रंगो का त्यौहार खुशियों का त्यौहार है। इसे सभी को मिलजुल कर सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाना चाहिए। कोई व्यक्ति व वर्ग ऐसा कार्य न करें, जिससे किसी की धार्मिक भावना आहत हो और कानून एवं शांति व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न हो।
पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने जनपदवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली पर शांति व्यवस्था बनाएं रखने हेतु सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। यदि कोई व्यक्ति या वर्ग शांति व्यवस्था बनाये रखने में व्यवधान उत्पन्न करने का प्रयास करेगा, तो उसके विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

15 hours ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

23 hours ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

1 day ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

1 day ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

2 days ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

2 days ago