सीसीटीएनएस ऑपरेटर की मदद से 13 लाख के 77 मोबाइल किया बरामद

चार चरणों में 29 लाख के 165 मोबाइल किये जा चुके हैं बरामद

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
सीसीटीएनएस कार्यालय में नियुक्त कंप्यूटर ऑपरेटर की मदद से गोरखपुर की पुलिस ने लगभग 13 लाख रुपए की 77 मोबाइल को बरामद कर मोबाइल मालिकों को पुलिस अधीक्षक नगर कृष्ण बिश्नोई ने पुलिस लाइन व्हाइट हाउस सभागार में मोबाइल को सुपुर्द किया। होली से एक दिन पूर्व अपने खोए हुए मोबाइल को पाकर मालिकों के चेहरों पर खुशी की झलक साफ दिखाई दे रही थी, मोबाइल प्राप्त करने वाले मोबाइल मालिकों ने गोरखपुर पुलिस की कोटि-कोटि सराहना करते हुए कहा कि ना उम्मीद को उम्मीद में बदलने वाली गोरखपुर पुलिस की जितनी प्रशंसा की जाए कम है। भारत सरकार द्वारा सीईआईआर पोर्टल लॉन्च किया गया है इस पोर्टल के माध्यम से सीसीटीएनएस सेल द्वारा जांच प्रारंभ की गई गोरखपुर में अब तक विभिन्न चरणों में लगभग 29 लाख की 165 मोबाइल बरामद कर मोबाइल स्वामियों को गोरखपुर पुलिस द्वारा दिया जा चुका है। रविवार को 77 मोबाइल बरामद किए गए जिसमे सबसे अधिक कैंट , शाहपुर ,एम्स थाने के सीसीटीएनएस ऑपरेटर की मदद से सबसे अधिक मोबाइल बरामद किया गया जिसकी सराहना पुलिस अधीक्षक नगर कृष्ण बिश्नोई द्वारा किया गया की इसी तरह सीसीटीएनएस के ऑपरेटर अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए अपने कार्यों को निस्तारित करने का कार्य करें, जिससे गोरखपुर पुलिस प्रदेश स्तर पर एक नंबर पर आ सके।

rkpnews@desk

Recent Posts

BJP में टिकट को लेकर महामंथन, जीत की क्षमता और जमीनी फीडबैक पर होगा जोर

यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…

4 minutes ago

फोरलेन से एक्सप्रेसवे तक बदला गोरखपुर, रोजगार पर सीएम योगी ने विपक्ष को दिया जवाब

गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…

14 minutes ago

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

3 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

3 hours ago

ताजमहल परिसर में बंदरों का हमला, 83 वर्षीय विदेशी पर्यटक समेत दो घायल

आगरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। ताजमहल घूमने पहुंचे पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर एक बार…

4 hours ago

PWD की ई-टेंडरिंग पर ठेकेदारों की आपत्ति, बोले- गलत शर्तों से प्रभावित हो रही निविदा प्रक्रिया

PWD की ई-टेंडरिंग व्यवस्था पर ठेकेदारों ने उठाए सवाल, जिम्मेदारी तय करने की मांग लखनऊ…

9 hours ago